
सुल्तानपुर, 30 अगस्त . उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में Police और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है. Police ने कुल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार हो गया. इस दौरान बदमाशों की फायरिंग में एक इंस्पेक्टर बाल-बाल बचे.
जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में काफी दिनों से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान हुई. इन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते विपिन को गोली मार दी थी. जिसका इलाज Lucknow में चल रहा है.
Police अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि Saturday रात Police को आरोपियों के दो बाइकों से निकलने की सूचना मिली थी. रामपुर नहर तिराहा के पास Police ने घेराबंदी की. Police को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें मोतिगरपुर थाने के क्राइम इंस्पेक्टर चंद्रभान वर्मा के बाएं कंधे को छूते हुए गोली निकल गई.
जवाबी कार्रवाई में Police ने भी गोली चलाई, जिससे मुड़हा निवासी शिवम सिंह के दाहिने पैर में और रतन निषाद के बाएं पैर में गोली लगी. दोनों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. Police ने एक अन्य आरोपी सत्यम गौतम को भी पकड़ा है. घायल बदमाशों का सीएचसी मोतिगरपुर में इलाज चल रहा है.
जबकि बरियारपुर दोस्तपुर निवासी रमन पुत्र भगवान दीन अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में Police टीमें जुटी हैं. गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक पिस्टल, पांच कारतूस और एक 315 बोर का तमंचा बरामद हुए हैं.
विनीत जायसवाल के अनुसार, शिवम सिंह और इंद्रसेन सिंह के परिवारों के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चली आ रही है. विपिन के चाचा दान बहादुर सिंह की तहरीर पर Police ने विपिन सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था.
उन्होंने बताया कि 28 अगस्त की देर रात, पुरानी रंजिश के कारण इन तीनों अपराधियों ने अपने विरोधी विपिन सिंह पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें उन्होंने उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. फिलहाल उसका इलाज Lucknow के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में चल रहा है.
–
एसएके/एएस