यूपी में शराब दुकान सेल्समैन हत्याकांड का खुलासा, उधार के 50 हजार के लिए हत्या के बाद लूट, आरोपी गिरफ्तार

Lucknow, 24 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शराब की दुकान के सेल्समैन की हत्या और नकदी लूट के मामले में Police ने 12 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार किया है.
इसको लेकर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि आरोपी कृष्णा तिवारी (19) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई 1.41 लाख रुपए की नकदी बरामद की है.
यह मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दुर्गई गांव का है. Police के अनुसार, देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन सतेंद्र सिंह चौहान Friday की रात दुकान बंद करने के बाद पास बने टीनशेड के बरामदे में सो रहा था. इसी दौरान उसके सिर पर लकड़ी के बोटे से वार कर हत्या कर दी गई. जांच में दुकान की बिक्री की नकदी गायब मिली थी.
फतेहपुर के एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने आगे बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने सेल्समैन से 50 हजार रुपए उधार लिए थे. रुपए वापस मांगने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. आरोप है कि इसी विवाद के बाद आरोपी दोबारा दुकान पहुंचा और सेल्समैन के सिर पर दो बार वार किया. इसके बाद आरोपी दुकान की चाबी लेकर गल्ले में रखे 1.41 लाख रुपए लेकर फरार हो गया.
Police ने मुखबिर की सूचना पर शहजादीपुर नहर पुलिया के पास आरोपी को इलेक्ट्रिक ऑटो समेत गिरफ्तार किया. ऑटो की डिग्गी से पूरी नकदी और घटना के समय पहनी गई खून के छींटों वाली सफेद टी-शर्ट बरामद की गई. इसके अतिरिक्त, हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का बोटा भी Police ने बरामद किया है.
चोरी का एक अन्य मामला Saturday को उत्तर प्रदेश से सामने आया, जहां गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट की थाना नॉलेज पार्क Police ने दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया है. आरोपियों के कब्जे से चोरी की 11 मोटरसाइकिल, विभिन्न कंपनियों के 10 मोबाइल फोन और दो अवैध चाकू बरामद किए गए हैं. बरामद मोटरसाइकिलों में नौ सही हालत में मिली हैं, जबकि दो मोटरसाइकिलों के कटे हुए पुर्जे बरामद हुए हैं.
Police के मुताबिक, आरोपी एनसीआर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद उनका इस्तेमाल राहगीरों के मोबाइल फोन चोरी करने और छीनने के लिए करते थे. Police के अनुसार, 23 अक्टूबर को थाना नॉलेज पार्क की टीम ने नॉलेज पार्क-2 क्षेत्र में नाले के पास स्थित एक पार्क के खंडहर में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ अजय, अनवर उर्फ सूरज और नसीब उर्फ अहमद के रूप में हुई है.
–
डीके/डीकेपी


