यूपी में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल, 35 आईपीएस समेत कई अफसरों के तबादले

Lucknow, 19 सितंबर . उत्तर प्रदेश की योगी Government ने Police महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इसके साथ ही अपर Police अधीक्षक और अपर Police उपायुक्त स्तर के 31 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है. तबादलों के बाद कई जिलों और Police कमिश्नरेट में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है.

तबादला सूची में आईपीएस अधिकारी चारू निगम का नाम भी शामिल है. यूपी-112 में Police अधीक्षक के पद पर तैनात चारू निगम को गाजियाबाद स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है. खास बात यह है कि चारू निगम इससे पहले भी इस वाहिनी की कमान संभाल चुकी हैं. यूपी-112 में तैनाती से पहले वह सुल्तानपुर की Police अधीक्षक थीं.

Government ने 20 अगस्त को उनका सुल्तानपुर से तबादला कर यूपी-112 में Police अधीक्षक के पद पर तैनात किया था. अब उन्हें 47वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी गई है.

शासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक, Kanpur नगर Police कमिश्नरेट में Police उपायुक्त रहे श्रवण कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर Police कमिश्नरेट में Police उपायुक्त बनाया गया है. वाराणसी Police कमिश्नरेट में Police उपायुक्त रहे प्रमोद कुमार को Police अधीक्षक, साइबर मुख्यालय, Lucknow की जिम्मेदारी मिली है.

गौतमबुद्धनगर Police कमिश्नरेट में तैनात रविशंकर निम को गोरखपुर स्थित दूसरी वाहिनी एसएसएफ का सेनानायक बनाया गया है. आगरा Police कमिश्नरेट में Police उपायुक्त रहे अतुल शर्मा-1 को Police अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, Lucknow भेजा गया है.

इसी तरह आगरा Police कमिश्नरेट के Police उपायुक्त सोनम कुमार को प्रयागराज Police कमिश्नरेट में Police उपायुक्त बनाया गया है. Kanpur नगर Police कमिश्नरेट में तैनात रविंद्र कुमार को आगरा Police कमिश्नरेट में Police उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है.

प्रयागराज Police कमिश्नरेट में तैनात कुमार पांडेय को Police मुख्यालय प्रयागराज में Police अधीक्षक बनाया गया है. Lucknow Police कमिश्नरेट में Police उपायुक्त ममता रानी चौधरी को सीआईडी Lucknow में Police अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है.

इसके अलावा गौतमबुद्धनगर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, Lucknow, Kanpur नगर और गाजियाबाद समेत विभिन्न Police कमिश्नरेट तथा जिलों में तैनात आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है.

युवा आईपीएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. जौनपुर, फिरोजाबाद, चंदौली, उन्नाव, अयोध्या, खीरी, झांसी, सहारनपुर, बिजनौर और बांदा सहित विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारियों के पदों में बदलाव किया गया है.

आईपीएस अधिकारियों के साथ शासन ने अपर Police अधीक्षक और अपर Police उपायुक्त स्तर के 31 अधिकारियों की तबादला सूची भी जारी की है.

आदेश के मुताबिक, उन्नाव में अपर Police अधीक्षक (उत्तरी) अखिलेश सिंह को हरदोई में अपर Police अधीक्षक (पश्चिमी) बनाया गया है. मुरादाबाद में अपर Police अधीक्षक (यातायात) सुभाष चंद्र गंगवार को पीटीएस मुरादाबाद भेजा गया है. बरेली में अपर Police अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश चंद्र मिश्रा को गोरखपुर में अपर Police अधीक्षक (उत्तरी) नियुक्त किया गया है. मीरजापुर में तैनात नितेश सिंह को गोंडा में अपर Police अधीक्षक (पश्चिमी) बनाया गया है.

गोंडा में अपर Police अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय को अयोध्या में अपर Police अधीक्षक (ग्रामीण) की जिम्मेदारी मिली है. अयोध्या में तैनात अयोध्या प्रसाद सिंह को गोरखपुर में अपर Police अधीक्षक (अपराध) बनाया गया है. एटा के अपर Police अधीक्षक (अपराध) योगेंद्र सिंह को मीरजापुर भेजा गया है, जबकि गोरखपुर में अपर Police अधीक्षक (अपराध) सुधीर जायसवाल को अयोध्या में प्रोटोकॉल/यातायात की जिम्मेदारी मिली है. खीरी में अपर Police अधीक्षक (पूर्वी) पवन गौतम को कासगंज में अपर Police अधीक्षक बनाया गया है.

Lucknow कमिश्नरेट में तैनात जितेंद्र कुमार दुबे को यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड मुख्यालय Lucknow, प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनात जोगेंद्र लाल को यूपी-112 मुख्यालय Lucknow और Lucknow कमिश्नरेट में तैनात राघवेंद्र सिंह-1 को एटीएस Lucknow में नई जिम्मेदारी दी गई है.

इन तबादलों में गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में अपर Police उपायुक्त सुधीर कुमार को खीरी का अपर Police अधीक्षक (पूर्वी), Kanpur नगर कमिश्नरेट में अपर Police उपायुक्त महेश कुमार को हापुड़ का अपर Police अधीक्षक और Kanpur नगर कमिश्नरेट में तैनात अपर Police उपायुक्त अर्चना सिंह-11 को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में अपर Police उपायुक्त बनाया गया है.

गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के अपर Police उपायुक्त संतोष कुमार को Lucknow कमिश्नरेट में अपर Police उपायुक्त और ईओडब्ल्यू मुख्यालय Lucknow में तैनात राज कुमार सिंह को आगरा कमिश्नरेट में अपर Police उपायुक्त नियुक्त किया गया है. Police भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड Lucknow में अपर Police अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल को बरेली का अपर Police अधीक्षक (उत्तरी), जबकि कासगंज में अपर Police अधीक्षक सुशील कुमार गंगा प्रसाद को ईओडब्ल्यू मुख्यालय Lucknow भेजा गया है.

Police महानिदेशक मुख्यालय Lucknow के विधि प्रकोष्ठ में तैनात अपर Police अधीक्षक सीता राम को 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर का उपसेनानायक बनाया गया है. आगरा कमिश्नरेट में अपर Police उपायुक्त हिमांशु गौरव को पीलीभीत का अपर Police अधीक्षक और सतर्कता अधिष्ठान Lucknow में तैनात बबिता सिंह को इटावा का अपर Police अधीक्षक (नगर) नियुक्त किया गया है.

उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग Lucknow में तैनात प्रेमचंद्र को एसएसएफ मुख्यालय Lucknow में अपर Police अधीक्षक, जबकि पीटीएस गोरखपुर में अपर Police अधीक्षक रचना मिश्रा को मुरादाबाद का अपर Police अधीक्षक (यातायात) बनाया गया है. Police महानिदेशक मुख्यालय Lucknow में तैनात राहुल मिश्रा को उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग में अपर Police अधीक्षक, एसीओ मुख्यालय Lucknow में तैनात इंदु प्रभा सिंह को Kanpur नगर कमिश्नरेट में अपर Police उपायुक्त और एसएसएफ मुख्यालय में तैनात सच्चिदानंद को एटा का अपर Police अधीक्षक (अपराध) बनाया गया है.

इसी क्रम में Police महानिदेशक मुख्यालय Lucknow में अपर Police अधीक्षक अरुण चंद्र को ईओडब्ल्यू मुख्यालय Lucknow में अपर Police अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. बिजनौर में अपर Police अधीक्षक (ग्रामीण) प्रकाश कुमार को Kanpur नगर कमिश्नरेट में अपर Police उपायुक्त बनाया गया है. आगरा कमिश्नरेट में अपर Police उपायुक्त पूनम सिरोही को भी Kanpur नगर कमिश्नरेट में अपर Police उपायुक्त के पद पर भेजा गया है. वहीं, सोनभद्र में अपर Police अधीक्षक (नगर) अनिल कुमार द्वितीय को यूपी-112 मुख्यालय Lucknow में अपर Police अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment