यूपी : नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे, बोले-बिना सिफारिश मिली नौकरी

Lucknow, 20 सितंबर . उत्तर प्रदेश Police भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की लिपिक संवर्ग सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे Chief Minister योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे. उन्होंने एक स्वर में कहा कि मेहनत और योग्यता के आधार पर नौकरी मिलने से उनका वर्षों का सपना पूरा हुआ है.

चयनित अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बताते हुए योगी Government की सराहना की. Lucknow निवासी संजीव वर्मा का चयन उपनिरीक्षक (गोपनीय) के पद पर हुआ है. उन्होंने बताया कि परीक्षा 2 नवंबर 2025 को हुई थी और मार्च 2026 में परिणाम आया. संजीव ने कहा कि पूरी नियुक्ति निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से हुई है. मेहनत करने वालों को सफलता मिली है. Chief Minister के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है.

लखीमपुर खीरी निवासी रजत गुप्ता ने बताया कि उनका चयन भी उपनिरीक्षक (गोपनीय) के पद पर हुआ है. यूपी Police में यह उनका दूसरा चयन है. वर्ष 2020 में वह आरक्षी पद पर चयनित हुए थे. उन्होंने कहा कि योगी Government में भर्तियां निष्पक्ष हो रही हैं. लिखित परीक्षा, टाइपिंग और मेडिकल की प्रक्रिया में भी पारदर्शिता रही.

वहीं, Police सहायक उपनिरीक्षक लिपिक पद पर चयनित अंजू भारती ने कहा कि उनका चयन बिना किसी पक्षपात, लेनदेन और सिफारिश के हुआ है. उन्हें केवल फॉर्म भरने में पैसा खर्च किया था. उन्होंने बताया कि योगी Government में बिना सिफारिश नौकरी मिलना संभव हो रहा है. इसी पद पर चयनित आदर्श कुमार जैन ने भी भर्ती को निष्पक्ष और पारदर्शी बताते हुए Chief Minister का आभार जताया.

Police सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) पद पर चयनित दर्शना बाजपेयी ने कहा कि भर्ती में कहीं भी सिफारिश या लेनदेन की जरूरत नहीं पड़ी. उन्हें केवल योग्यता के आधार पर नियुक्ति मिली है. दर्शना बाजपेयी ने बताया कि तीन साल की तैयारी के बाद मिली सफलता उनके और परिवार के लिए बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि Chief Minister के हाथों नियुक्ति पत्र मिलने की उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी.

Police सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पद पर चयनित धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को सफलता मिली है. 5 साल से तैयारी कर रहे थे, अब जाकर सफलता मिली है. आज बहुत खुशी का दिन है, सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र मिला है. सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) के पद पर उनका चयन हुआ है. पूरी भर्ती निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराई गई है. 2021 से लगातार तैयारी कर रहे थे, आज नियुक्ति पत्र पाकर बहुत अच्छा लग रहा है.

विकेटी/एसके

Leave a Comment