Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस ने बजाई रणभेरी, ‘बढ़ाओ कदम, अच्छी सरकार देंगे हम’ नारे के साथ जनसंवाद अभियान शुरू

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस ने बजाई रणभेरी, ‘बढ़ाओ कदम, अच्छी Government देंगे हम’ नारे के साथ जनसंवाद अभियान शुरू

Lucknow, 18 नवंबर . उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने अपना चुनावी अभियान तेज करने का संकेत दिया है. पार्टी ने ‘बढ़ाओ कदम, अच्छी Government देंगे हम’ नारे के साथ प्रदेशव्यापी जनसंवाद अभियान शुरू करने का ऐलान किया है. इसकी शुरुआत वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की कर्मभूमि झांसी से होगी, जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद कर उनकी समस्याएं, अपेक्षाएं और सुझाव जानेंगी.

कांग्रेस ने इस अभियान के जरिए भाजपा Government को घेरने और जनता के बीच अपनी Political जमीन मजबूत करने की रणनीति बनाई है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अब्दुल हन्नान ने Wednesday को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष Lucknow से उन्नाव, Kanpur, Kanpur देहात, उरई और जालौन होते हुए झांसी पहुंचेंगी. वहां आईएमए भवन, बीकेडी चौराहे पर आयोजित ‘लोक हुंकार, जन संवाद’ कार्यक्रम में कलमकारों, कलाकारों, इतिहासकारों, साहित्यकारों, अधिवक्ताओं और जेन-जी के युवाओं से सीधा संवाद करेंगी. इसके बाद वह लक्ष्मी गार्डन, एलाइड चौराहे पर झांसी मंडल के जालौन, झांसी और ललितपुर जिलों के कांग्रेस पदाधिकारियों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, 2022 विधानसभा और 2024 Lok Sabha चुनाव के प्रत्याशियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी. इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी. शाम को वह झांसी सर्किट हाउस में कांग्रेसजनों से मुलाकात करेंगी.

झांसी प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मां पीतांबरा के दर्शन भी करेंगी. हन्नान ने बताया कि झांसी से शुरू होने वाला यह अभियान चुनाव तक जारी रहेगा. प्रदेश अध्यक्ष सभी मंडलों और जिलों में पहुंचकर किसानों, नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों, श्रमिकों और वंचित वर्गों से संवाद करेंगी. उनके मुताबिक, कांग्रेस जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं को अपनी आवाज बनाएगी. झांसी प्रवास के अगले दिन प्रदेश अध्यक्ष Lucknow लौटकर India रत्न पूर्व Prime Minister इंदिरा गांधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम और उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (मध्य जोन) के सम्मेलन में शामिल होंगी.

कांग्रेस नेता ने प्रदेश की भाजपा Government पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार समेत तमाम मोर्चों पर बदहाली का सामना कर रहा है. उन्होंने एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि प्रदेश में प्रतिदिन औसतन नौ हत्याएं, नौ दुष्कर्म, महिलाओं के खिलाफ 181 और बच्चों के खिलाफ 61 अपराध दर्ज होते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है और पीड़ितों को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है.

उन्होंने एनएचएसआरसी की 2025 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि Governmentी अस्पतालों में 65 प्रतिशत विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है. अस्पतालों में दवाओं और इंजेक्शन की कीमतों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों को इलाज के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है. शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि स्कूलों के विलय और बंदी से गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि Police भर्ती समेत विभिन्न परीक्षाओं की अव्यवस्थाओं ने युवाओं के भविष्य पर असर डाला है.

हन्नान ने सीएजी के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि पांच वर्षों में 8.24 लाख करोड़ रुपए का बजट खर्च नहीं हो सका. उन्होंने कहा कि नौ नए हवाई अड्डों में से सात पर नियमित उड़ानें नहीं हैं. ई-श्रम पोर्टल के आंकड़ों का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में करीब 8.39 करोड़ असंगठित मजदूर पंजीकृत हैं और इनमें बड़ी संख्या कम आमदनी पर गुजारा करने को मजबूर है. उन्होंने डिजिटल हाजिरी में गड़बड़ी के जरिए मजदूरों की मजदूरी प्रभावित होने का भी आरोप लगाया.

–

विकेटी/डीकेपी

Share