यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर महिला विस्तारक उतारेगी भाजपा, घर-घर पहुंचाने की तैयारी

Lucknow, 20 नवंबर . उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा के जरिए महिला मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर काम तेज कर दिया है. इसके तहत प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर महिला विस्तारकों को प्रवास कर घर-घर संपर्क और जनसंवाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
Friday को Lucknow में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में आठ राज्यों से पहुंचीं 403 महिला विस्तारक बहनों को संगठन की रणनीति और चुनावी तैयारियों को लेकर मार्गदर्शन दिया गया. विश्वैश्वरैया प्रेक्षागृह में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवासी बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, उप Chief Minister केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, प्रदेश सह प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य मेधा कुलकर्णी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने महिला विस्तारकों के साथ संवाद किया.
बैठक में Gujarat, Madhya Pradesh, छत्तीसगढ़, दिल्ली, बिहार, Jharkhand, Rajasthan और Maharashtra से आईं महिला विस्तारकों ने हिस्सा लिया. कार्यशाला में केंद्र की Narendra Modi Government और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ Government की महिला सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और बूथ स्तर पर संपर्क अभियान मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई.
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि महिला विस्तारकों को प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास कर व्यापक जनसंपर्क अभियान को गति देनी है. उन्हें घर-घर पहुंचकर आमजन और मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करना होगा. केंद्र और प्रदेश Government की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के साथ महिलाओं को संगठन से जोड़ने का काम भी करना है, ताकि बूथ स्तर पर पार्टी की पहुंच और मजबूत हो सके.
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव केवल Political तैयारी नहीं, बल्कि संगठन की सामूहिक शक्ति, जनविश्वास और जनसंपर्क का व्यापक अभियान है. इसमें महिला शक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण होगी. उप Chief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा में बहनें केवल महिला कार्यकर्ता नहीं, बल्कि पार्टी की स्टार प्रचारक हैं. उन्हें मातृशक्ति से संवाद कर भाजपा की विचारधारा और केंद्र एवं प्रदेश Government की योजनाओं से जोड़ने का काम करना है.
वहीं, उप Chief Minister ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा Government में उत्तर प्रदेश भयमुक्त है और मां, बहन-बेटियां सुरक्षित हैं. महिला विस्तारकों को इसी संदेश के साथ महिलाओं के बीच पहुंचना है. प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि महिला विस्तारक अपने अनुभव और संगठनात्मक कौशल के साथ प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के विचारों और Government की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच पहुंचें.
प्रदेश सह प्रभारी मेधा कुलकर्णी ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता संगठन की मजबूत कड़ी बनकर काम करेंगी. प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की Government बनाने के संकल्प के साथ मातृशक्ति पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी.
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने भी संगठन की एकजुटता और महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को आगामी चुनाव की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण बताया.
बैठक की शुरुआत Chief Minister योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने के साथ हुई. उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और Chief Minister तथा उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.
–
विकेटी/एमएस


