यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर इमरान मसूद ने जताया आभार, बोले- पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसे निभाऊंगा

सहारनपुर, 3 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जताई है. उन्होंने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, “पार्टी जहां भी जिम्मेदारी देती है, हम उसे निभाने के लिए तैयार रहते हैं. पार्टी ने हम पर भरोसा जताया है. इसके लिए मैं प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल का आभार व्यक्त करता हूं. सभी का धन्यवाद.”

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से अजय राय को हटाने की भाजपा की आलोचना करने पर इमरान मसूद ने कहा, “दरअसल, वे (भाजपा) कांग्रेस से डरे हुए हैं. अजय राय बहुत ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष थे, और पार्टी को आगे बढ़ाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है.”

Mumbai में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को लेकर Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस के बयान पर इमरान मसूद ने कहा, “विपक्ष और क्या करेगा? क्या घर बैठकर बर्तन साफ करेगा? विपक्ष का काम क्या है? आपने अराजकता फैला रखी है, आप पूरे देश में अराजकता का माहौल बना रहे हैं. अगर आप सभी संस्थाओं पर कब्जा करके बैठ जाएंगे तो विपक्ष क्या करेगा?”

बता दें कि Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि तीनों चुनाव आयुक्तों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद चुनाव आयोग को लेकर ‘फर्जी नैरेटिव’ का खुलासा हो गया है.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर इमरान मसूद ने कहा, “चुनाव आयुक्त ने भरोसा तोड़ दिया है. चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं में वर्षों से जो भरोसा बना था, यह Government उस भरोसे को तोड़ रही है.”

सहारनपुर में अवैध मस्जिद को ध्वस्त किए जाने पर इमरान मसूद ने कहा, “जिस संपत्ति के मालिक आप हैं ही नहीं, जिसके मालिक आज तक मुसलमान रहे हैं, आपने उसे ध्वस्त कर दिया. क्या वह अतिक्रमण बन गया?”

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए Samajwadi Party और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग के 50-50 फॉर्मूले को लागू करने पर इमरान मसूद ने कहा, “हमारे प्रभारी जो भी कह रहे हैं, हम उसके साथ खड़े हैं. वही पार्टी की आधिकारिक लाइन है.”

–

वीकेयू/डीकेपी

Leave a Comment