यूपी: इटावा पुलिस ने पंखिया गैंग के लीडर समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कई जिलों में 86 केस दर्ज

Lucknow, 22 सितंबर . उत्तर प्रदेश की इटावा Police ने Tuesday को इकदिल इलाके में मुठभेड़ के बाद पंखिया गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिसमें गैंग का सरगना भी शामिल है. इनके पास से हथियार, गोला-बारूद, सोना, चांदी, नकदी, एक कार और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. इस गैंग पर कई जिलों में 86 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

इस मामले में एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इटावा Police ने Tuesday को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है. एसओजी, सर्विलांस और दावाने Police की संयुक्त कार्रवाई में अंतरजनपदीय स्तर के 6 पंखिया गैंग के सदस्य पकड़े गए हैं. ये सभी बदायूं जिले के रहने वाले हैं.

उन्होंने बताया कि अपराधियों के कब्जे से Police को 136 ग्राम सोना, 1 किलो 321 ग्राम चांदी के बिस्किट, 307 ग्राम चांदी के आभूषण, 32 हजार 250 रुपए नगद, 2 अवैध तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस और थाना इकदिल क्षेत्र में 7 अगस्त को हुई घटना और थाना उसहैत क्षेत्र में चोरी की घटना में इस्तेमाल कार और 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार हुए आरोपियों का लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास है. इनके विरुद्ध बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, मुजफ्फरनगर, सीतापुर, Lucknow, फिरोजाबाद, कुशीनगर, कन्नौज, फतेहगढ़, पीलीभीत और बरेली में चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, गैंगेस्टर एक्ट और आम एक्ट के अंतर्गत कई अभियोग पंजीकृत हैं.

इन लोगों ने 7 अगस्त 2026 को जो थाना इकदिल क्षेत्र में घर के अंदर चोरी की थी, उसमें सोने-चांदी के आभूषण और कैश की चोरी को स्वीकार किया है. इसके अतिरिक्त, इन्होंने उसहैत थाना क्षेत्र में जो एक गायत्री शक्ति पीठ से भी कुछ चोरी की थी, उसको भी स्वीकार किया है.

उन्होंने कहा कि यह दोनों घटना बहुत ही चुनौतीपूर्ण थी. इसमें हमारी सर्विलांस और एसओजी की टीम ने मेहनत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें पूरी Police टीम को 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा.

डीके/पीएम

Leave a Comment