यूपीआई चार्ज का किसी भी ग्राहक पर कोई असर नहीं पड़ेगा: प्रदीप भंडारी

New Delhi, 15 सितंबर . यूपीआई चार्ज को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने पलटवार किया. भंडारी ने कहा कि यूपीआई को लेकर कांग्रेस गलत जानकारी फैला रही है. किसी भी ग्राहक को अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा. यूपीआई के जरिए होने वाले 90 फीसदी से अधिक लेनदेन 2 हजार रुपए से कम के होते हैं और प्रस्तावित व्यवस्था का असर आम ग्राहक पर नहीं पड़ेगा.

राहुल गांधी के एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस को ‘झूठ की दुकान चलाने वाली’ पार्टी बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल यूपीआई को लेकर लोगों के बीच भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहा है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश में डिजिटल पेमेंट और वित्तीय लेनदेन के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है. यूपीआई आज आम नागरिक के रोजमर्रा के भुगतान का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है और India की डिजिटल पेमेंट व्यवस्था की वैश्विक स्तर पर पहचान बनी है.

उन्होंने दावा किया कि जब केंद्र Government ने यूपीआई और डिजिटल वित्तीय क्रांति को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम उठाए थे, तब कांग्रेस ने इसका विरोध किया था. भंडारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ऐतिहासिक रूप से मोदी Government की डिजिटल वित्तीय पहलों की विरोधी रही है और अब यूपीआई की सफलता को लेकर सवाल उठा रही है.

यूपीआई पर टैक्स या अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने के कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आम ग्राहक को किसी भी तरह का अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होगा. उन्होंने कहा कि 90 फीसदी से ज्यादा यूपीआई लेनदेन 2 हजार रुपए से कम के होते हैं और बाकी लेनदेन में भी ग्राहक से कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा. भंडारी ने कहा कि यूपीआई की व्यवस्था को लेकर कांग्रेस द्वारा जिस तरह की तस्वीर पेश की जा रही है, वह वास्तविक स्थिति से अलग है. देश की जनता यूपीआई का इस्तेमाल करती रही है और आगे भी करती रहेगी.

राहुल गांधी पर व्यक्तिगत Political हमला करते हुए प्रदीप भंडारी ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है. राहुल गांधी की राजनीति में हर दिन किसी न किसी मुद्दे को लेकर आरोप लगाने और उसे social media के माध्यम से फैलाने की कोशिश की जाती है. उन्होंने Rajasthan के हालिया चुनावी परिणामों का हवाला देते हुए कहा कि जनता ने ‘झूठ की गूंज’ के बजाय ‘सच की हुंकार’ को समर्थन दिया है. इसी तरह यूपीआई के मुद्दे पर भी कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को जनता स्वीकार नहीं करेगी.

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि India की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है और यूपीआई की सफलता दुनिया में India की डिजिटल क्षमता का उदाहरण बनी है. कांग्रेस को इस सफलता से परेशानी है और इसी वजह से वह यूपीआई को लेकर गलत सूचनाएं फैला रही है. डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में India ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह Prime Minister मोदी के नेतृत्व में हुए बदलाव का परिणाम है. विपक्षी दल यूपीआई की सफलता को स्वीकार करने के बजाय उस पर सवाल खड़े कर रहा है.

पीएसके

Leave a Comment