युवाओं के सवालों का जवाब देना जरूरी: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर, 23 सितंबर . रायपुर Lok Sabha क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने Wednesday को कृषि मंडपम में आयोजित ‘नया India उत्सव’ में जेन-जी के युवाओं से सीधा संवाद किया. इस दौरान मोदी Government के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस उत्सव में 100 से अधिक कॉलेजों के 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया.

BJP MP बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि युवाओं के मन में कई तरह की जिज्ञासाएं होती हैं और उनके सवालों के जवाब मिलना जरूरी है. वह पिछले दो-तीन वर्षों से लगातार युवाओं के बीच जाकर उनसे बातचीत कर रहे हैं.

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने तय किया है कि युवाओं के बीच लंबे भाषण देने के बजाय उनके सवालों का जवाब दिया जाए. उन्होंने बताया कि युवाओं के सवाल राजनीति, देश के विकास, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और उनकी निजी जिंदगी से जुड़े विषयों तक होते हैं.

उन्होंने कहा कि युवाओं में लगातार नई जिज्ञासाएं पैदा होती रहती हैं. उनके सवालों को समझना, उनसे सुझाव लेना और समय के अनुसार बदलाव करना उन्हें प्रेरित करता है. अग्रवाल के मुताबिक, युवाओं के साथ सीधा संवाद उन्हें उनकी सोच और अपेक्षाओं को समझने का अवसर देता है.

BJP MP ने स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी चुनाव की तैयारियों को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएगी. उन्होंने स्मृति ईरानी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा.

अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा का संगठन मजबूत है और स्मृति ईरानी के प्रभारी बनने के बाद राज्य की राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल सकता है. उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी के पास Political और संगठनात्मक अनुभव है, जिसका फायदा पार्टी को मिलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पर लोगों का विश्वास है, इसलिए पार्टी को आगामी Political परिस्थितियों को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है.

कांग्रेस नेताओं पर कथित हमले के सवाल पर बृजमोहन अग्रवाल ने इसे गलत बताया. हालांकि, उन्होंने कहा कि घटना में वास्तव में हमला हुआ है या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी, इसलिए जांच के निष्कर्ष आने से पहले इस मामले पर किसी तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.

उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी और फिलहाल इस संबंध में निश्चित तौर पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी.

एसएके/डीकेपी

Leave a Comment