युवाओं की ऊर्जा से भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लें : पंकज चौधरी

मेरठ, 21 सितंबर . भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने Monday को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाते हुए राष्ट्र प्रथम, अनुशासन और निरंतरता को जीवन का मंत्र बनाएं. उन्होंने कहा कि India की युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और यदि युवा संकल्प ले लें तो India को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती.

सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्य सभागार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने मेरठ की क्रांतिकारी धरती को नमन किया. उन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम और कोतवाल धन सिंह गुर्जर तथा राव कदम सिंह जैसे क्रांतिवीरों का उल्लेख करते हुए कहा कि मेरठ की यह धरती देश के इतिहास में साहस और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक रही है. उन्होंने कहा कि युवा संवाद India के वर्तमान और आने वाले स्वर्णिम भविष्य की दिशा तय करने का अवसर है.

India आज दुनिया का सबसे युवा देश है और 65 प्रतिशत से अधिक आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है. यह केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि देश की सबसे बड़ी शक्ति है. इसी युवा शक्ति ने India को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है. पंकज चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 100 ऊर्जावान और निष्ठावान युवाओं के जरिए देश का भाग्य बदलने की बात कही थी. आज India के पास करोड़ों युवाओं की शक्ति है. फिनटेक, अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र में युवाओं के स्टार्टअप वैश्विक स्तर पर India की नई पहचान बना रहे हैं.

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश का परिदृश्य बदल रहा है. India दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है. छोटे शहरों से निकलने वाले युवा नई तकनीकों और विचारों के साथ यूनिकॉर्न खड़े कर रहे हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र Government ने स्टार्टअप पर लगने वाला एंजेल टैक्स समाप्त किया है.

उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति-2026 के तहत युवाओं के विचारों को कारोबार में बदलने के लिए एआई, ड्रोन और रोबोटिक्स जैसी भविष्य की तकनीकों पर फोकस किया जा रहा है. इससे प्रदेश के 24 हजार से अधिक स्टार्टअप वाले इकोसिस्टम को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि India के युवा वैज्ञानिक और इंजीनियर मंगलयान, गगनयान, चंद्रयान और आदित्य-एल1 जैसे अंतरिक्ष अभियानों के जरिए देश का नाम रोशन कर रहे हैं.

केंद्र Government युवाओं के लिए स्किल, स्केल, स्पीड और स्कोप यानी 4एस के दृष्टिकोण पर काम कर रही है. स्किल इंडिया जैसे अभियानों के जरिए युवाओं के हुनर को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. पंकज चौधरी ने कहा कि युवाओं के हुनर को निखारने के लिए सरधना में 250 करोड़ रुपए की लागत से उत्तर प्रदेश का पहला मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है, जिसने जून 2026 से अपना पहला सत्र शुरू किया है.

उन्होंने सपा Government पर निशाना साधते हुए कहा कि एक समय प्रदेश में युवाओं के हाथों में लाठी-डंडे और तमंचे थमाए जाते थे, जबकि आज डबल इंजन Government में युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं. प्रदेश से गुंडाराज और माफियाराज का खात्मा हुआ है तथा कानून का राज स्थापित हुआ है.

उन्होंने कहा कि इसी वजह से दुनिया भर के उद्योगपति उत्तर प्रदेश में निवेश कर रहे हैं, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज एक्सप्रेसवे के प्रदेश के रूप में अपनी पहचान बना चुका है.

देश के कुल एक्सप्रेसवे में 55 प्रतिशत उत्तर प्रदेश में हैं. प्रदेश बीमारू राज्य की छवि से बाहर निकलकर देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस दौड़ के असली धावक उत्तर प्रदेश के युवा हैं.

पंकज चौधरी ने मेरठ की क्रांतिधरा से युवाओं से तीन संकल्प लेने का आह्वान किया. उन्होंने राष्ट्र प्रथम, अनुशासन एवं निरंतरता के साथ अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने, भटकाव से दूर रहकर लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने और समाज में भाईचारे, स्वच्छता तथा सकारात्मक बदलाव का वाहक बनने की अपील की.

विकेटी/एमएस

Leave a Comment