
New Delhi, 3 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को ‘एशियन गेम्स 2026’ का गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है. पीएम ने इसे देश के लिए खुशी का मौका बताया है.
निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में Saturday को खेले गए गोल्ड मेडल मैच में India ने अभिषेक शर्मा (61) और तिलक वर्मा (नाबाद 51) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए. इसके जवाब में Pakistanी टीम निर्धारित ओवरों में 192/6 का स्कोर ही बना सकी.
Prime Minister कार्यालय ने पीएम मोदी के हवाले से social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “India के नाम एक बार फिर गोल्ड. एशियन गेम्स में अपना खिताब बरकरार रखने पर हमारी पुरुष क्रिकेट टीम को बधाई. यह वाकई देश के लिए खुशी का मौका है. टीम के सदस्यों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं.”
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ‘एक्स’ पर लिखा, “एशियन गेम्स क्रिकेट में टीम इंडिया की फिर से जीत. क्रिकेट मैदान पर एक और ऐतिहासिक अध्याय लिखा गया है. India ने Pakistan पर अपना दबदबा बनाए रखते हुए एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों का क्रिकेट गोल्ड मेडल जीत लिया है. अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करना टीम के अनुशासन, संयम और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन का सबूत है.”
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पोस्ट किया, “India के लिए एक और गोल्ड. मेन इन ब्लू ने जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट फाइनल में Pakistan को हराया.”
मणिपुर के पूर्व Chief Minister एन. बीरेन सिंह ने लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई. हमारे खिलाड़ियों ने इतने बड़े मंच पर अपने शानदार कौशल, दृढ़ संकल्प और हिम्मत से पूरे देश का मान बढ़ाया है. आप इसी तरह नई ऊंचाइयां छूते रहें और देश भर के लाखों युवाओं को प्रेरित करते रहें.”
Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने लिखा, “फिर से गोल्ड. फाइनल में Pakistan के खिलाफ 19 रन से रोमांचक जीत हासिल करके एशियाई खेलों में अपना गोल्ड मेडल बरकरार रखने पर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई. क्या शानदार प्रदर्शन, क्या जबरदस्त फिनिश. हमें अपनी ‘मेन इन ब्लू’ टीम पर गर्व है.”
Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखा, “एशियन गेम्स में टी20 क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. जय हिंद.”
BJP MP बिप्लब कुमार देब ने लिखा, “India के लिए गर्व का पल. शानदार टीम वर्क, दृढ़ संकल्प और बेहतरीन रणनीति का प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीत लिया है. इस ऐतिहासिक और शानदार जीत पर हमारे सभी खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ को बहुत-बहुत बधाई. आपकी इस उपलब्धि ने पूरे देश का मान बढ़ाया है. यह सिर्फ एक मेडल नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों और भरोसे की जीत है. जय हिंद.”
–
आरएसजी/एबीएम