
New Delhi, 24 सितंबर . उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. चलती बस में अचानक आग लग गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना पर विपक्षी दलों ने दुख जताया है और Government से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने से बात करते हुए कहा, “यह बहुत ही दुखद घटना है. हम पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं. इसकी उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.”
कांग्रेस नेता आसिम वकार ने इस हादसे को लेकर योगी Government पर हमला बोला. उन्होंने कहा, “यह बहुत दुखद घटना है. यह बस में लगी आग नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की आग है, जिसमें लोग जलकर मर गए. इस मामले में योगी Government के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से जवाब तलब किया जाना चाहिए.”
उन्होंने मांग की कि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी बसों की सूची बनाई जाए और मंत्री दयाशंकर सिंह आश्वासन दें कि भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी.
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने भी घटना पर दुख जताते हुए जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि घायलों का सही से इलाज होना चाहिए और Government को सुरक्षा ऑडिट को प्राथमिकता देनी चाहिए.
इस हादसे पर Samajwadi Party के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि पूरी घटना बेहद दुखद है. उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने अपनों को खोया है. Samajwadi Party उन परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती है.
उन्होंने आगे कहा, “इन घटनाओं में सुरक्षा उपकरण पर्याप्त नजर नहीं आते. लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिलता. इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है. बसों में केवल इमरजेंसी एग्जिट के अलावा भी कुछ और उपाय होने चाहिए, ताकि लोगों की जान बचाई जा सके. क्योंकि लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं. Government को इस पर ठोस कदम उठाने चाहिए.”
–
पीआईएम/वीसी