यमन में सरकारी बलों और हूती विद्रोहियों के बीच भीषण संघर्ष में 25 लोगों की मौत

अदन (यमन), 3 सितंबर . यमन के दक्षिण-पश्चिमी ताइज प्रांत में Thursday को Governmentी बलों और हूती विद्रोहियों के बीच भीषण संघर्ष में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. यह जानकारी एक Governmentी सैन्य अधिकारी ने दी.

स‍िन्हुआ न्‍यूज ने अधिकारी से म‍िली जानकारी के अनुसार बताया क‍ि इस लड़ाई में 15 Governmentी सैनिक और 10 हूती लड़ाके मारे गए. यह संघर्ष सुबह शुरू हुआ, जब हूती लड़ाकों ने मकबाना और अल-कधा गांवों में Governmentी ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमला किया.

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच तोपखाने, मोर्टार और अन्य भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया.

अधिकारी ने कहा कि शुरुआत में हूती लड़ाके कुछ क्षेत्रों पर कब्जा करने में सफल रहे, लेकिन बाद में Governmentी बलों को अतिरिक्त सहायता मिलने के बाद जवाबी हमला किया गया और कुछ इलाकों पर फिर से नियंत्रण हासिल कर लिया गया.

स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय निवासियों ने बताया कि संघर्ष तेज होने के बाद कई परिवार सुरक्षित इलाकों की ओर भागने लगे हैं.

हूती बलों की बढ़ती गोलाबारी के कारण इलाके में एक बार फिर विस्थापन की स्थिति पैदा हो गई है और लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं.

जमीनी लड़ाई के साथ-साथ पश्चिमी यमन के कई इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमले भी हुए. Governmentी बलों ने दावा किया कि पिछले कुछ घंटों में हूतियों ने 14 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं और ताइज तथा पड़ोसी होदेइदाह प्रांत के पश्चिमी तटीय क्षेत्रों पर ड्रोन हमले किए. Governmentी पक्ष का कहना है कि उनकी वायु रक्षा प्रणाली ने कई ड्रोन को मार गिराया.

हालांकि, हूती समूह ने अभी तक इन झड़पों या Governmentी दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Monday को यमनी Governmentी बलों ने कहा था कि उन्होंने हूती समूह की विस्फोटकों से भरी चार नौकाओं को रोक लिया था.

Governmentी समाचार एजेंसी सबा के अनुसार, ये नौकाएं लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों के नजदीक स्थित हनिश द्वीप समूह और जुकर द्वीप की ओर बढ़ रही थीं, लेकिन Governmentी नौसेना ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया.

सैन्य सूत्रों के मुताबिक, Sunday और Monday को भी हूती नौकाओं की कई गतिविधियां देखी गईं, जब वे इन रणनीतिक द्वीपों के पास पहुंचने की कोशिश कर रही थीं.

पिछले कुछ हफ्तों में यमन के कई मोर्चों पर Governmentी बलों और हूती विद्रोहियों के बीच संघर्ष तेज हो गया है.

Governmentी सेना ने हूती ठिकानों पर ड्रोन और तोपखाने से हमले बढ़ाए हैं, जबकि हूती समूह ने मारीब और लाल सागर तट के Governmentी नियंत्रण वाले इलाकों पर मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं.

यमन में लंबे समय से जारी संघर्ष के कारण पहले ही लाखों लोग प्रभावित हो चुके हैं, और ताजा हिंसा से आम नागरिकों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं.

एवाई/

Leave a Comment