मोटरसाइकिल चोरी मामले में मुंबई पुलिस की कार्रवाई, छह गाड़ियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Mumbai , 15 सितंबर . Mumbai Police की मुलुंड यूनिट ने Tuesday को एक रजिस्टर्ड इन-कीपर (सराय चलाने वाले) को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान 29 वर्ष के संदीप नारायण वंजारी के रूप में हुई है. इसके साथ ही Police ने मोटर-वाहन चोरी के चार मामलों का खुलासा करते हुए 3.45 लाख रुपए की कीमत की छह गाड़ियां बरामद की हैं.

यह कार्रवाई 25 अगस्त 2026 को मुलुंड Police स्टेशन में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत के बाद की गई. क्राइम डिटेक्शन टीम ने cctv फुटेज, तकनीकी जानकारी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपी का पता राहुल नगर, मुलुंड (पश्चिम) में लगाया और उसे हिरासत में ले लिया.

मामले को लेकर Police का कहना है कि यह गिरफ्तारी चार First Information Report से जुड़ी है, जिसमें तीन मुलुंड में और एक मुंब्रा में दर्ज है. इसके साथ ही Police ने बताया कि वंजारी पर मुलुंड में पहले से ही चोरी, अवैध हथियार रखने और डकैती की तैयारी जैसे अपराधों के सात मामले दर्ज हैं.

आरोपी के खिलाफ यह कार्रवाई Mumbai Police के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई. इस कार्रवाई में सीनियर Police इंस्पेक्टर संतोष घाटेकर और सब-इंस्पेक्टर नीलेश ढोंडे समेत अन्य अधिकारियों की अहम भूमिका रही, जिनकी सराहना की गई है.

दूसरी ओर, एक अलग मामले में नोएडा के थाना सेक्टर-20 Police ने कार चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया. Police ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हुंडई एक्सटर कार और उसकी फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है.

Police के मुताबिक, आरोपी ने चोरी की कार की पहचान छिपाने के लिए उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी, जबकि कार की असली नंबर प्लेट डिग्गी में छिपाकर रखी गई थी. Police ने बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है.

Police के अनुसार, इस मामले में पीड़िता ने थाना सेक्टर-20 में शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें बताया गया था कि उन्होंने अपनी कार वेब सिल्वर टावर के सामने स्थित पार्किंग में खड़ी की थी. कुछ समय बाद जब वह वापस पार्किंग में पहुंचीं तो उनकी कार गायब थी. काफी तलाश करने के बावजूद कार का पता नहीं चल सका. इसके बाद मामले की सूचना Police को दी गई.

डीके/एबीएम

Leave a Comment