Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

‘मैं कछुआ हूं, वो खरगोश’, शाहरुख खान से तुलना करने पर बोले सुदेश बेरी

‘मैं कछुआ हूं, वो खरगोश’, शाहरुख खान से तुलना करने पर बोले सुदेश बेरी

Mumbai , 23 नवंबर . Actor सुदेश बेरी हिंदी सिनेमा का जाना-माना नाम हैं. Actor का मानना है कि किसी भी व्यक्ति के सफल होने के पीछे किस्मत का बड़ा रोल होता है.

Actor ने के साथ बातचीत में याद किया कि अक्सर उनसे पूछा जाता है कि वे शाहरुख खान जैसा स्टारडम क्यों नहीं हासिल कर पाए? इस सवाल का जवाब देते हुए सुदेश बेरी ने बताया कि हर किसी का सफर अलग होता है और आखिर में सब कुछ किस्मत पर निर्भर करता है.

उन्होंने कहा, “जब भी कोई मुझसे इस तरह के सवाल पूछता है, तो मेरा जवाब यही रहता है, ‘ये सब किस्मत का खेल है. मैं कछुआ हूं और वो खरगोश हैं. कछुआ धीरे चलता है और खरगोश तेज चलता है. सचिन तेंदुलकर, सनी देओल, शाहरुख खान, सलमान खान ‘स’ राशि के तहत पैदा हुए लोग कुछ अलग ही होते हैं, एकदम अलग क्लास के होते हैं.”

Actor ने आगे बताया कि वे सनी देओल को अपना मेंटर मानते हैं. उनके करियर में सनी देओल का अहम रोल रहा है. सनी देओल की जिंदगी को देखिए, उन्होंने अपनी जिंदगी में कितना दर्द सहा है. उन्होंने मुझे लॉन्च किया था, मैंने उनके साथ सात फिल्में की हैं और वे मेंटर भी हैं. अगर सनी देओल ने फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी के साथ फिल्म ‘घायल’ में काम करने के लिए हां नहीं कहा होता, तो उनका करियर किसी और ही दिशा में चला गया होता.

सुदेश बेरी ने कहा, “मैं एक ऐसा इंसान हूं, जिसका मानना है कि जैसा दिखता है, असल में वो आधी सच्चाई है या कोई सच्चाई ही नहीं है. मेरा मानना है कि मुश्किल समय सिर्फ बहादुर लोगों के सामने आता है, जिनमें उसका सामना करने की हिम्मत होती है और जिनके अंदर हिम्मत नहीं होती है, वो दो मिनट में गायब हो जाते हैं. तो एक आदमी, जो हीरे और सोने जैसा है. उसे वैसा बनाने के लिए पहले काटा और पीटा जाता है. जब उसकी पिटाई होती है, तो सोना बदल जाता है, निखरता है या गहने में बदल जाता है और फिर वो किसी के गले में जाएगा, जिसके गले में जाएगा, वो किस्मत है.”

–

एनएस/एबीएम

Share