‘मेरी साड़ी, मेरी स्टाइल का भी ट्रेडमार्क?’ रूपाली चाकणकर के बयान पर एनसीपी और कांग्रेस नेताओं का हमला

पुणे, 15 नवंबर . Maharashtra राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रूपाली चाकणकर के एक social media पोस्ट ने नया Political विवाद खड़ा कर दिया है. चाकणकर ने दावा किया है कि उनके नाम, फोटो, पहचान और व्यक्तिगत स्टाइल का ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन कराया गया है. उन्होंने बिना अनुमति इनका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. उनके इस बयान पर राष्ट्रवादी कांग्रेस और कांग्रेस की महिला नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
चाकणकर ने Sunday को social media पर पोस्ट कर कहा कि उनके नाम, फोटो, पहचान, व्यक्तिगत शैली और खुद को पेश करने के खास तरीके के संबंध में ट्रेडमार्क पंजीकरण कराया गया है.
उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी पूर्व अनुमति के बिना कोई भी व्यक्ति अपने फायदे या व्यावसायिक उद्देश्य से उनके नाम, फोटो, पहचान या खास शैली का इस्तेमाल कर फोटो, वीडियो, फिल्म, रील, टीजर, प्रमोशनल सामग्री या अन्य कोई सामग्री तैयार या प्रकाशित नहीं कर सकता. ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आपत्तिजनक या गैरकानूनी सामग्री जब्त करने की मांग भी की जाएगी. संबंधित लोगों को आपराधिक और दीवानी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.
चाकणकर के इस पोस्ट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता रूपाली ठोंबरे-पाटील ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अशोक खरात प्रकरण के बाद चाकणकर को महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था. अब वह अपने नाम, चाल, पहचान और साड़ी पहनने के तरीके को ट्रेडमार्क बताकर लोगों को कानूनी कार्रवाई की धमकी दे रही हैं.
ठोंबरे-पाटील ने आरोप लगाया कि खरात प्रकरण में चाकणकर की भूमिका पर जनता सवाल न उठाए, इसलिए वह कानून का डर दिखा रही हैं. उन्होंने कहा कि जिस पद पर रहते हुए Police आयुक्त और Police अधीक्षक जैसे अधिकारी उन्हें सलाम करते थे, उसी पद के कथित दुरुपयोग को लेकर अब उन्हें Police थानों में शिकायतें देने की नौबत आ रही है.
उन्होंने यह भी कहा कि उनके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी और पुणे में भी मामले दर्ज किए गए थे. ठोंबरे-पाटील के मुताबिक, पुणे के एक मामले में Mumbai हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दी है.
ठोंबरे-पाटील ने सवाल किया कि अगर कोई उनके जैसी साड़ी पहनता है, उनके जैसी वेशभूषा करता है, या उनकी नकल करता है, तो क्या उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी? उन्होंने कहा कि नेताओं और आम लोगों को संविधान द्वारा दिया गया अभिव्यक्ति का अधिकार है और उन्हें कानूनी धमकियों से दबाया नहीं जाना चाहिए.
कांग्रेस नेता संगीता तिवारी ने भी चाकणकर के बयान पर नाराजगी जताई. उन्होंने सवाल किया कि क्या साड़ी पहनने वाली महिलाएं चाकणकर की नकल करती हैं? गले में मंगलसूत्र पहनने वाली महिलाएं भी क्या उनकी नकल कर रही हैं? क्या चाकणकर अमिताभ बच्चन हैं, जिनकी नकल करने के लिए लोग उत्सुक हैं?
तिवारी ने चाकणकर को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें खुद को एक सामान्य व्यक्ति समझना चाहिए और इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए.
–
एमएस/


