Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

मेघालय: शिलांग पीक रोपवे परियोजना स्थल सील करने पर केएचएडीसी इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मेघालय: शिलांग पीक रोपवे परियोजना स्थल सील करने पर केएचएडीसी इंस्पेक्टर के खिलाफ First Information Report  दर्ज

शिलांग, 29 अक्टूबर . मेघालय Government ने खासी हिल्स ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल (केएचएडी) के एक इंस्पेक्टर के खिलाफ First Information Report दर्ज की है. आरोप है कि उन्होंने लॉसोहटन में प्रस्तावित ‘शिलांग पीक रोप-वे प्रोजेक्ट’ की लोअर टर्मिनल साइट को सील कर दिया था. इस संबंध में अधिकारियों ने Thursday को जानकारी दी.

पर्यटन आयुक्त और सचिव आरएम कुरबाह ने बताया कि Tuesday को स्थल को सील किए जाने के बाद लाबान Police स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और Police मामले की जांच कर रही है.

परियोजना का बचाव करते हुए कुरबाह ने कहा कि जमीन Government की है और स्थल पर गतिविधियां केवल प्रारंभिक कार्य तक सीमित हैं. परियोजना को वित्तपोषित कर रहे नवविकास बैंक द्वारा निर्धारित पर्यावरण और सामाजिक सुरक्षा मानकों के अनुसार मिट्टी परीक्षण, पहुंच मार्ग विकास और भूमि समतलीकरण की सुविधा के लिए एक अस्थायी शिविर स्थापित किया जा रहा है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो निचले टर्मिनल पर और न ही रोपवे के छह स्तंभों के प्रस्तावित स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू हुआ है. उन्होंने आवश्यक मंजूरी के बिना काम शुरू होने के आरोपों को भी खारिज कर दिया.

कुरबाह के मुताबिक, 25 अक्टूबर 2025 को उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए ठेकेदार को कार्य आदेश जारी किया गया था. ठेकेदार ने 4 मई 2026 को डोरबार पिल्लुन से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त किया और 18 मई को केएचएडीसी व्यापार लाइसेंस के लिए आवेदन किया.

इसके बाद ठेकेदार ने 16 जुलाई को हिमा म्यलीम के सिएम से एनओसी के लिए आवेदन किया और 28 जुलाई को जवाब प्राप्त किया.

केएचएडीसी ने 27 अगस्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया, जिसका ठेकेदार ने जवाब दिया. उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को सान कुर के डोरबार मंत्री और रियात लाबान मायलीम के 11 कुर से एक और एनओसी प्राप्त की गई, जबकि लाइसेंसिंग प्रक्रिया अभी भी जारी है.

कुरबाह ने आगे कहा कि मेघालय अवसंरचना विकास और वित्त निगम ने 2022 में रियात लाबान और निचले टर्मिनल क्षेत्र के डोरबारों के साथ चर्चा सहित पारंपरिक संस्थानों से परामर्श किया था.

उन्होंने कहा कि राज्य सम्मेलन केंद्र में एक प्रस्तुति के दौरान लुम शिलोंग और उसके जल संग्रहण क्षेत्र से संबंधित चिंताओं का समाधान किया गया था और यह भी बताया कि यह स्थल प्रस्तावित रोपवे स्थल से लगभग 3.15 किमी दूर है.

इसी बीच, परियोजना का विरोध करने वाली संयुक्त कार्रवाई समिति ने Wednesday को हिमा मायलीम के सिएम से मुलाकात की और परियोजना के लिए भूमि पट्टे की व्यवस्था में प्रवेश करने वाले मुखियाओं को दिए गए सनदों को रद्द करने की मांग की.

–

एएसएच/पीएम

Share