Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

मुलायम सिंह यादव ने वैचारिक पृष्ठभूमि में की थी मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने की कामना : ब्रजेश पाठक

मुलायम सिंह यादव ने वैचारिक पृष्ठभूमि में की थी मोदी के दोबारा Prime Minister बनने की कामना : ब्रजेश पाठक

Lucknow, 22 नवंबर . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने Samajwadi Party के संस्थापक और पूर्व Chief Minister मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि नेताजी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति का एक पूरा अध्याय थे. उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में Lok Sabha की अंतिम बैठक के दौरान मुलायम सिंह यादव ने Prime Minister Narendra Modi के दोबारा Prime Minister बनने की जो कामना की थी, उसके पीछे गहरी वैचारिक पृष्ठभूमि थी.

ब्रजेश पाठक ने कहा कि उनकी पीढ़ी ने मुलायम सिंह यादव को ‘धरतीपुत्र’ और ‘नेताजी’ के रूप में जाना है. हिंदी पट्टी के प्रभावशाली नेताओं में शुमार मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी आंदोलन को मजबूती देने और सामाजिक न्याय की आवाज को बुलंद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में संसद में Prime Minister Narendra Modi के दोबारा Prime Minister बनने की कामना करने संबंधी मुलायम सिंह यादव के बयान की देशभर में चर्चा हुई थी. इस विषय पर गंभीरता से विचार करने और कई बुद्धिजीवियों से चर्चा के बाद उनका मानना है कि नेताजी के इस वक्तव्य के पीछे एक गहरी वैचारिक पृष्ठभूमि थी.

उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुलायम सिंह यादव गैर-कांग्रेसवाद की Political विचारधारा से निकले नेता थे. उन्होंने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए यातनाएं सहीं. वह लोकनायक जयप्रकाश नारायण के अनुयायी और डॉ. राममनोहर लोहिया को अपना आदर्श मानते थे. आज गैर-कांग्रेसवाद की विचारधारा को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने और लोहिया तथा जेपी के सपनों को साकार करने का प्रयास Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कर रही है.

उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया का सपना था कि स्वच्छता, समानता, सामाजिक न्याय और आर्थिक सशक्तिकरण का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे. Prime Minister Narendra Modi ने संसद में डॉ. लोहिया के स्वच्छता संबंधी विचारों का उल्लेख करते हुए स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि बताया था. उस समय मुलायम सिंह यादव भी सदन में मौजूद थे. गरीबों, किसानों, पिछड़ों, दलितों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए केंद्र Government की योजनाएं इसी विचार को जमीन पर उतारने का प्रयास हैं.

ब्रजेश पाठक ने कहा कि उनका मानना है कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने इन्हीं वैचारिक और सामाजिक सरोकारों को देखते हुए Prime Minister मोदी के दोबारा Prime Minister बनने की कामना की होगी. उन्होंने यह भी कहा कि Prime Minister मोदी ने चौधरी चरण सिंह और जननायक कर्पूरी ठाकुर के साथ मुलायम सिंह यादव को भी उचित राष्ट्रीय सम्मान और स्मरण देने का काम किया है. यह उनके योगदान और सार्वजनिक जीवन की विरासत के प्रति सम्मान का परिचायक है.

ब्रजेश पाठक ने मौजूदा Samajwadi Party के नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि यह देखकर पीड़ा होती है कि पार्टी का वर्तमान नेतृत्व मुलायम सिंह यादव, जनेश्वर मिश्र, मोहन सिंह और रमाशंकर कौशिक जैसे समाजवादी विचारधारा के पुरोधाओं की परंपरा और Political विरासत से दूर होता दिखाई दे रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि नेताजी की जयंती जिस गरिमा, वैचारिक प्रतिबद्धता और व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाई जानी चाहिए, वह अपेक्षित रूप में दिखाई क्यों नहीं देती. आज Samajwadi Party में नेताजी के विचारों, संघर्षों, कार्यक्रमों और उनके वास्तविक समाजवाद की चर्चा भी सीमित होती जा रही है.

ब्रजेश पाठक ने कहा कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि विचारों, सिद्धांतों और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का नाम है. सत्ता की राजनीति के लिए सिद्धांतों से समझौता करना Political पाप ही नहीं, बल्कि वैचारिक भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण है.

विकेटी/पीएम

Share