Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

मुरली मनोहर जोशी पहुंचे बिहार लोक आवास, सीएम सम्राट चौधरी से की मुलाकात

मुरली मनोहर जोशी पहुंचे बिहार लोक आवास, सीएम सम्राट चौधरी से की मुलाकात

Patna, 12 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व Union Minister डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने Thursday को बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी से मुलाकात की. यह मुलाकात Patna स्थित Chief Minister के लोक सेवक आवास पर हुई. इस दौरान भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Chief Minister सम्राट चौधरी ने इस मुलाकात की जानकारी social media प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा, “लोक सेवक आवास में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व Union Minister डॉ. मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात कर उनका सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त करना अत्यंत सुखद और गौरवपूर्ण रहा.”

डॉ. मुरली मनोहर जोशी Wednesday को Patna पहुंचे थे. Patna हवाई अड्डे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उनका स्वागत किया था. डॉ. जोशी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और पूर्व में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ केंद्र Government में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं. दरअसल, Thursday को जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का श्राद्ध कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और Political हस्तियां Patna पहुंचे.

डॉ. मुरली मनोहर जोशी भी इस अवसर पर मौजूद रहे. श्राद्ध कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने आरके सिन्हा के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. नेताओं ने समाज और संगठन के प्रति उनके समर्पण, योगदान और उनकी स्मृतियों को याद किया. इस दौरान उनके सार्वजनिक जीवन और संगठन को मजबूत बनाने में निभाई गई भूमिका की भी चर्चा हुई. आर. के. सिन्हा जनसंघ के दौर से ही संगठन से जुड़े रहे और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में उनकी गिनती होती थी.

पूर्व राज्यसभा सांसद के रूप में भी उन्होंने सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उनके श्राद्ध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं की मौजूदगी ने पार्टी के साथ उनके लंबे जुड़ाव और संगठन में उनके योगदान को रेखांकित किया. डॉ. मुरली मनोहर जोशी की Chief Minister सम्राट चौधरी से मुलाकात को भी इस दौरान वरिष्ठ नेतृत्व के अनुभव और मार्गदर्शन से जुड़ी महत्वपूर्ण मुलाकात के रूप में देखा जा रहा है. आरके सिन्हा का पिछले दिनों निधन हो गया था.

–

एमएनपी/डीकेपी

Share