
Mumbai , 23 अगस्त . गणेशोत्सव की तैयारियों के बीच Mumbai के भुलेश्वर में बड़ा हादसा हो गया. Saturday रात ‘भुलेश्वर चा राजा’ के नाम से मशहूर भगवान गणेश की 22 फीट ऊंची मूर्ति लाते समय संतुलन बिगड़ने के कारण गिर गई. मूर्ति की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए.
जानकारी के मुताबिक, Saturday देर रात करीब 10.30 बजे भायखला से भुलेश्वर ले जाई जा रही 22 फुट ऊंची विशाल मूर्ति मंडप से 50-60 मीटर पहले अचानक गिर गई. मूर्ति की चपेट में आने से करीब 7 लोग घायल हो गए. हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम, बीएमसी के अधिकारी और Mumbai Police मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू करके घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया.
अस्पताल में भुलेश्वर में गणपति मंडल के अध्यक्ष समेत दो को मृत घोषित कर दिया गया. मृतकों की पहचान 33 वर्षीय संकेत नेवशे और 30 वर्षीय बृजेश हेमंत जोशी के रूप में हुई है. वहीं, वैभव घेनांद (38), पवन चौरसिया (25), लावण्या गनेर (5), दिव्या गनेर (7) और कुणाल काशिद (26) घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
गौरतलब है कि Mumbai समेत पूरे Maharashtra में गणेशोत्सव बहुत भव्य तरीके से मनाया जाता है. अगले महीने पड़ने वाले गणेश चतुर्थी की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं. दस दिन चलने वाले इस त्योहार में घरों के साथ सार्वजनिक पंडालों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं. Mumbai में प्रतिमाओं को पंडाल तक लाने और विसर्जन के लिए जुलूस निकाले जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं.
इस साल Maharashtra में गणेशोत्सव 14 सितंबर से शुरू होगा. एक रिपोर्ट के मुताबिक, Mumbai में 10,600 सार्वजनिक गणेश मंडल हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 2,500 ने ही 10 दिन तक चलने वाले इस त्योहार के लिए मंजूरी ली है. अनुमान है कि पूरे Maharashtra में लगभग 28 लाख गणेश मूर्तियां स्थापित की जाएंगी.
–
ओपी/एएस