मुंबई: कोस्टल रोड टनल में 6 वाहनों के बीच भीषण टक्कर, कोई हताहत नहीं

Mumbai , 13 नवंबर . Mumbai के मरीन ड्राइव इलाके में देर रात छह वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ है. हालांकि, हादसे में वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है.
यह हादसा Mumbai के मरीन ड्राइव ट्रैफिक विभाग की सीमा में आने वाले कोस्टल रोड टनल के नॉर्थ बाउंड मार्ग पर हुआ. बताया गया कि Friday रात करीब 2.33 बजे छह वाहन आपस में टकरा गए. घटना की जानकारी मिलते ही मलबार हिल और गावदेवी Police स्टेशन के Policeकर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंचे. सहायक Police आयुक्त सुवर्णा शिंदे भी घटनास्थल पर मौजूद थीं.
हादसे के दौरान एक वाहन के बोनट से धुआं निकलने लगा. आग फैलने की आशंका को देखते हुए Police ने तत्काल दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया.
दुर्घटनाग्रस्त सभी वाहनों को टोइंग वैन की मदद से कोस्टल रोड टनल से बाहर निकाला गया. एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए कोस्टल रोड की उत्तर दिशा की ओर जाने वाली यातायात सेवा बंद रखी गई थी. वाहनों को टनल से बाहर निकालने के बाद यातायात दोबारा शुरू कर दिया गया है. फिलहाल कोस्टल रोड पर यातायात सामान्य रूप से जारी है.
इससे पहले, Monday रात में Mumbai के मालवणी में पटाखे की दुकान में आग लगने से किशोर की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद दुकान का स्लैब गिर गया था.
बृहन्Mumbai म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) की Mumbai फायर ब्रिगेड (एमएफबी) के मुताबिक, आग दुकान के अंदर पटाखों, बिजली के तारों और बिजली के इंस्टॉलेशन तक ही सीमित थी. पटाखों में विस्फोट के बाद स्थिति और खराब हो गई और दुकान का स्लैब गिर गया.
घटना के दौरान, एक 16 वर्ष के किशोर की जान चली गई. आग की चपेट में आने से उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया था. मरने वाले की पहचान 16 वर्ष के शहनवाज नियाज खान के तौर पर हुई. उसे एम्बुलेंस से बीएमसी के शताब्दी हॉस्पिटल ले जाया गया. कांदिवली के बीडीबीए हॉस्पिटल के संबंधित चीफ मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) से मिली जानकारी के मुताबिक, वह पूरी तरह से जल गया था और उसे मृत घोषित कर दिया गया.
–
डीसीएच/


