Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

मुंबई: आतिशबाजी से शिवाजी पार्क में प्रदूषण पर स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी, पुलिस से की शिकायत

Mumbai : आतिशबाजी से शिवाजी पार्क में प्रदूषण पर स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी, Police से की शिकायत

Mumbai , 9 नवंबर . Mumbai के शिवाजी पार्क में दिवाली मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. लक्ष्मी पूजन के दिन मैदान में बड़े पैमाने पर पटाखे फोड़े गए, जिसके चलते पूरे मैदान और आसपास के इलाके में प्रदूषण फैल गया.

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि Police की गश्त तो मौजूद थी, लेकिन पटाखे फोड़ने वालों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई. पटाखों से निकलने वाले धुएं और तेज आवाज के प्रदूषण का सामना स्थानीय रहवासियों को करना पड़ रहा है.

इसी को लेकर Monday को शिवाजी पार्क परिसर के स्थानीय निवासी Police स्टेशन पहुंचे और Police प्रशासन से जवाब मांगा. स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में इस तरह पटाखों के कारण प्रदूषण फैलाया गया, तो वे चुप नहीं बैठेंगे.

Police प्रशासन और Mumbai महा नगरपालिका इस मामले में क्या कार्रवाई करती है, यह देखना होगा.

दीपावली पर Mumbai की हवा पिछले वर्ष की तुलना में काफी बेहतर रही, लेकिन शाम होते ही पटाखों के धुएं ने प्रदूषण को तेजी से बढ़ा दिया. पटाखों के चलते शहर के कई हिस्सों में धुंध की परत छा गई और हवा की गुणवत्ता में तेज गिरावट दर्ज की गई.

शहर ने Sunday को 132 का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दर्ज किया, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में दर्ज 188 की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत कम है, हालांकि दिन के समय अपेक्षाकृत साफ हवा शाम को पटाखे फोड़ने के साथ ही तेजी से खराब हो गई.

Sunday दोपहर करीब 1 बजे Mumbai ने पिछले चार वर्ष में सबसे साफ दीपावली दोपहर की हवा का अनुभव किया. सीपीसीबी डैशबोर्ड के अनुसार, उस समय एक्यूआई 131 दर्ज किया गया था. यह आंकड़ा 2025 में 194, 2024 में 181 और 2023 में 149 की तुलना में काफी कम था.

अनुकूल मौसम की स्थिति, खासकर तेज समुद्री हवाएं, जिन्होंने प्रदूषकों को फैलाने में मदद की, दिन की हवा की गुणवत्ता में सुधार के पीछे एक प्रमुख कारण मानी गई. हालांकि, शाम को हालात पूरी तरह बदल गए. अंधेरी में पीएम 2.5 का स्तर रात 8 बजे 42 से बढ़कर दो घंटे के अंदर 597 तक पहुंच गया. मलाड में पीएम 2.5 की सांद्रता 606 तक पहुंच गई, जबकि चेंबूर में रात 10 बजे पीएम 10 का स्तर 480 दर्ज किया गया.

–

डीके/वीसी

Share