
New Delhi, 12 सितंबर . 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए चीन के President शी जिनपिंग ने कहा है कि वो मिडिल ईस्ट और खाड़ी क्षेत्रों में उचित भूमिका निभाने को तैयार हैं.
सिंहुआ ने इसकी जानकारी दी. बयान जारी कर बताया कि New Delhi में President शी जिनपिंग ने कहा कि चीन मिडिल ईस्ट और गल्फ क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाने में अपनी उचित भूमिका निभाना चाहता है. इसके लिए वो ब्रिक्स के दूसरे सदस्यों के साथ मिलकर काम करने को तैयार है.
इसमें आगे कहा गया कि President ने माना कि इस युद्ध से पूरे इलाके के लोगों को भारी नुकसान हुआ है और यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साझा हितों के लिए भी सही नहीं है.
बता दें, चीनी President शी जिनपिंग 7 साल बाद India पहुंचे. गलवान झड़प के बाद जिनपिंग का यह पहला India दौरा है.
18वें ब्रिक्स सम्मेलन के परिपेक्ष्य में ये बयान काफी अहमियत रखता है. शिखर सम्मेलन का डे 1 उपलब्धि के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा. सभी सदस्य देशों ने संयुक्त बयान जारी करने पर सहमति जताई. सूत्रों के अनुसार, सुबह 4 बजे तक चली बातचीत, तब संयुक्त बयान पर बात बनी.
कथित तौर पर कई अहम और विवादित मुद्दों पर सदस्य देशों के बीच मतभेद थे लेकिन India ने सकारात्मक कूटनीति का परिचय देते हुए सहजता से मामले को सुलझाने का प्रयास किया.
यह सहमति इसलिए भी अहम रही क्योंकि ईरान, सऊदी अरब और यूएई एक ही ब्रिक्स मंच का हिस्सा हैं लेकिन सबके पश्चिम एशिया के कई मुद्दों पर काफी मतभेद थे.
सूत्र के अनुसार, “पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और बढ़ते तनाव के बीच इन देशों को एक संयुक्त बयान पर सहमत कराना India के लिए बड़ी कूटनीतिक चुनौती थी. India की कोशिशों से इन मतभेदों को ब्रिक्स की बातचीत पर हावी नहीं होने दिया गया और सभी देश साझा बयान पर सहमत हो गए.”
–
केआर/