मिजोरम में कार खाई में गिरी, दूरदर्शन, पीआईबी और सीबीसी के तीन अधिकारियों की मौत

आइजोल/इंफाल, 2 अक्टूबर . मिजोरम के साटेक गांव के पास एक कार के गहरी खाई में गिरने से दूरदर्शन, प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) और केंद्रीय संचार ब्यूरो के तीन अधिकारियों की मौत हो गई.

मणिपुर के Chief Minister युमनाम खेमचंद सिंह और मिजोरम के Chief Minister लालदुहोमा ने Friday को अलग-अलग संदेश जारी कर तीनों अधिकारियों की मौत पर दुख जताया.

हादसे में आइजोल दूरदर्शन केंद्र के निदेशक (समाचार) नामपिबौ मारिनमाई, प्रेस सूचना ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक एंगम पामे और मिजोरम स्थित केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के फील्ड कार्यालय में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) एच. लियानवेला की मौत हो गई.

यह दुर्घटना Thursday रात आइजोल से करीब 30 किलोमीटर दक्षिण में स्थित साटेक गांव के पास हुई. जिस कार में चारों लोग सवार थे, वह सड़क से उतरकर गहरी खाई में गिर गई.

हादसे में वाहन चालक गोजेंद्रो डे गंभीर रूप से घायल हो गए. वह आइजोल सीबीसी से जुड़े हैं. उन्हें आइजोल के पास फालकॉन स्थित जोरम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेडएमसीएच) में भर्ती कराया गया है.

चारों लोग सियालसुक गांव से आइजोल लौट रहे थे. उन्होंने वहां एंगम पामे के भाई की याद में एक पौधा लगाया था, जिनकी एक दुर्घटना में मौत हो गई थी.

रास्ते में चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई. वह अपने हाथ-पैर नहीं हिला पा रहे थे और आंखें भी नहीं खोल पा रहे थे. इसके बाद वाहन सड़क से उतरकर खाई में जा गिरा.

तीनों शवों को Thursday रात पोस्टमार्टम के लिए जोरम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लाया गया था.

मिजोरम जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (एमजेए) के पदाधिकारी भी Thursday रात अस्पताल पहुंचे और तीनों अधिकारियों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन पर शोक जताया.

मिजोरम के Chief Minister लालदुहोमा ने social media पर लिखा कि पीआईबी इंफाल के अतिरिक्त महानिदेशक एंगम पामे, दूरदर्शन केंद्र आइजोल के निदेशक (समाचार) नामपिबौ मारिनमाई और आइजोल सीबीसी के एमटीएस एच. लियानवेला के असामयिक निधन से वह बेहद दुखी हैं.

उन्होंने शोक संतप्त परिवारों और उनके करीबियों के प्रति संवेदना व्यक्त की. Chief Minister ने कहा कि तीनों का अचानक निधन एक बड़ी क्षति है. उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

मणिपुर के Chief Minister युमनाम खेमचंद सिंह ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया. मणिपुर Chief Minister कार्यालय की ओर से जारी social media पोस्ट के मुताबिक, नामपिबौ मारिनमाई और एंगम पामे मणिपुर के तामेंगलोंग जिले के निवासी थे. Chief Minister ने दोनों अधिकारियों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रार्थना की कि उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति और साहस मिले.

–

एएमटी/वीसी

Leave a Comment