मिजोरम पीएससी भर्ती 2026 : वार्डन सहित कई पदों पर नौकरी का मौका, इस तिथि तक करें आवेदन

आइजोल, 27 अगस्त . Governmentी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है. मिजोरम लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने विभिन्न विभागों में ग्रुप ‘बी’ (नॉन-गजेटेड) के कई पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं.

मिजोरम पीएससी की ओर से जारी रिक्तियों में परिवहन विभाग में जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर (जेएओ) के 6 और समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग में वार्डन के 2 पद शामिल हैं.

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर तय की गई है.

ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की इच्छा रखते हैं, वे मिजोरम पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 4 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर (जेएओ) पद के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. हालांकि, कॉमर्स ग्रेजुएट्स को प्राथमिकता दी जाएगी. वहीं, वार्डन पोस्ट के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, मिजो भाषा में दक्षता और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर (जेएओ) पद के लिए पे-मैट्रिक्स में लेवल – 7 और वार्डन पोस्ट के लिए पे – मैट्रिक्स में लेवल – 6 के तहत प्रति माह होगी. इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.

डीके/एबीएम

Leave a Comment