
सीतापुर, 25 सितंबर . आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं. आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं. मां और बच्चों की सेहत, पोषण और महिला सशक्तिकरण में उनकी भूमिका बहुत खास है.
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां Government की योजनाओं को गांव-गांव और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने में खास भूमिका निभा रही हैं. यह बात कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने Friday को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही.
उन्होंने यह भी कहा कि सशक्त नारी, स्वस्थ परिवार और सुपोषित बचपन ही सशक्त समाज की आधारशिला है. Government की कोशिश है कि Governmentी योजनाओं का फायदा समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे. कोई भी जरूरतमंद Governmentी योजनाओं से वंचित न रहे.कार्यक्रम का आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत किया गया. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित भी किया गया.
नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने कहा कि Government द्वारा महिला एवं बाल कल्याण को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है. इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्होंने कार्यकत्रियों को इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया.
सिधौली विधायक मनीष रावत ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. उन्होंने कहा कि Government की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है. भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां समाज की आधारभूत इकाई के रूप में कार्य करते हुए बच्चों एवं महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही हैं.
समारोह के दौरान जनपद की प्रत्येक आंगनबाड़ी परियोजना से 20 उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र एवं साड़ी प्रदान कर सम्मानित किया गया. इसके अतिरिक्त पांच बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार तथा पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी संपन्न कराई गई.
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी, जिला विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.
–
एएसएच/डीकेपी