Skip to content
Thursday, 15 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

महुआ मोइत्रा का चुनाव आयोग पर निशाना, बोलीं- नौटंकी मत करो, जेल जाओगे

महुआ मोइत्रा का चुनाव आयोग पर निशाना, बोलीं- नौटंकी मत करो, जेल जाओगे

कोलकाता, 13 अक्टूबर . तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए और अब उसी को जोड़ने के लिए दिखावा किया जा रहा है.

महुआ मोइत्रा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “भाजपा के लिए वोट चोरी करने और लाखों वैध मतदाताओं के नाम अवैध रूप से रद्द करने के बाद कृपया यह नौटंकी मत कीजिए. वोट चोरों, आप जेल जाओगे.”

दरअसल, पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने 12 अक्टूबर को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा था कि India निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राज्य के सभी 24 जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) ने यह सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय अभियान शुरू किया है कि कोई भी पात्र मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर न रह जाए.

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस अभियान के तहत पूरे राज्य में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. साथ ही लोगों से कहा गया है कि यदि किसी को कोई शिकायत है तो वह संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ), निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) या जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) से संपर्क कर सकता है.

सीईओ कार्यालय ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी पात्र मतदाता वोटर सूची से बाहर न रहे.

हालांकि, महुआ मोइत्रा ने इस पहल पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पहले मतदाताओं के नाम हटाए गए और अब उन्हीं को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. उनकी टिप्पणी के बाद इस मुद्दे पर Political बहस तेज हो गई है.

फिलहाल, चुनाव आयोग या सीईओ कार्यालय की ओर से महुआ मोइत्रा की टिप्पणी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

–

एएमटी/डीकेपी

Share