महिला सुरक्षा पर सरकार सख्त, दुर्व्यवहार करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : रामकृपाल यादव

Patna, 23 सितंबर . बिहार Government के मंत्री रामकृपाल यादव ने महिला सुरक्षा को लेकर Wednesday को बयान दिया है. उन्होंने कहा कि Government ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं करेगी, जो समाज में अव्यवस्था फैलाते हैं. खासतौर पर महिला सुरक्षा पर किसी तरह की आंच न आए, यह राज्य Government की प्रतिबद्धता है.

रामकृपाल यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि महिला के साथ जो भी दुर्व्यवहार करेगा, वह बचेगा नहीं. अभी तो हाफ एनकाउंटर हुआ है, भविष्य में इससे भी कठोर एक्शन लिए जाएंगे. इसलिए समाज में जो ऐसे लोग हैं, वे अपने आप को नियंत्रित रखें, खासकर मनचले लोग. Government पूरे बिहार में ऐसे लोगों को किसी भी स्तर पर नहीं बख्शेगी. कानून का राज स्थापित करने का दायित्व हम सभी पर है.

बिहार Government के मंत्री ने से कहा कि जो Police को ललकारेगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा. हमारी Government जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है. कहीं से भी कोई आपराधिक घटना बर्दाश्त नहीं की गई है और न ही की जाएगी.

बता दें कि Tuesday को बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़खानी और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद काफी हंगामा मचा था. इस मामले में Police ने बड़ी कार्रवाई की. Police के साथ मुठभेड़ में घटना का मुख्य आरोपी नंदन यादव घायल हो गया. मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Police के मुताबिक, जमुई के मड़वा पहाड़ी इलाके में 19 सितंबर की शाम एक नाबालिग छात्रा और उसके दोस्त को कुछ युवकों ने रोक लिया था. इस दौरान छात्रा के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और छेड़खानी की गई जबकि उसके साथ मौजूद युवक के साथ भी मारपीट की गई. घटना का वीडियो social media पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया.

वीडियो सामने आने के बाद Police ने आरोपियों की पहचान शुरू की. Police ने पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था और अन्य आरोपियों की तलाश के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था. Police के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे कई लोगों की पहचान की जा चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इस मामले में Police ने social media पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर भी कार्रवाई शुरू की है.

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment