महाराष्ट्र में यूसीसी नहीं, हिंदू सिविल कोड लागू करने की तैयारी कर रही सरकार: असदुद्दीन ओवैसी

Mumbai , 10 नवंबर . ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने Tuesday को Mumbai में मीडिया से बातचीत करते हुए Maharashtra में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा और इसे ‘हिंदू सिविल कोड’ करार दिया. साथ ही, उन्होंने अयोध्या दौरे को लेकर अखिलेश यादव से सवाल पूछे और Samajwadi Party के साथ गठबंधन की संभावना को खारिज कर दिया.
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि Maharashtra Government ने यूसीसी लागू करने के लिए लोगों से राय मांगी है और कमिटी गठित की है. देवेंद्र फडणवीस की Government ने जो प्रश्नावली तैयार की है, उससे यह साफ स्पष्ट होता है कि देवेंद्र फडणवीस की Government यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेगी. इसमें जो सवाल पूछे गए हैं, वे एक तरह से ‘लीडिंग सवाल’ (यानी किसी खास जवाब की ओर इशारा करने वाले सवाल) हैं, जैसे बहुविवाह और बिना अदालत के तलाक लेकिन ‘हिंदू अविभाजित परिवार’ के बारे में एक सवाल नहीं पूछा गया. इससे साफ होता है कि Gujarat, उत्तराखंड, असम और Madhya Pradesh की तरह Maharashtra में भी यूसीसी नहीं बल्कि ‘हिंदू सिविल कोड लागू’ करेंगे. यही कारण है कि यूसीसी के लिए गठित राज्य Government की तरफ से जो कमेटी है, उसमें एक भी मुस्लिम नहीं है.
ओवैसी ने आगे कहा कि यूसीसी सिर्फ इसीलिए लाया जा रहा है कि मुसलमान को उनके धर्म के हिसाब से चलने के लिए रोक दिया जाए. इस्लाम में शादी जन्मों-जन्मों का साथ नहीं है. इस्लाम में औरत को शादी से बाहर निकलने का खुला अधिकार है. आपकी जो सोच है कि अगर एक बार शादी हो गई तो कम से कम 1 साल तक रिश्ते में बने रहना है. इसीलिए मैं कहता हूं कि यह यूसीसी नहीं, हिंदू मैरिज एक्ट है.
ओवैसी ने Government पर आरोप लगाते हुए कहा, “पहले तो अपने वक्फ कानून लाकर हमसे हमारी मस्जिद और जमीन छीनी. हिंदू धर्म में माता-पिता अपनी पूरी संपत्ति किसी एक औलाद को दे सकते हैं. इस्लाम में ऐसा नहीं कर सकते हैं. यूसीसी के जरिए मुसलमान को निशाना बनाने की कोशिश हो रही है.”
Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर ओवैसी ने कहा, “Samajwadi Party के वे सभी मुस्लिम सांसद और विधायक क्या करेंगे, जिनके पिता बाबरी मस्जिद मामले में जेल गए थे? खैर, मैं फिल्म ‘शोले’ का वह डायलॉग तो नहीं बोल सकता कि ‘अब तुम्हारा क्या होगा?’ अब जवाब तो उन्हें ही देना है.”
Samajwadi Party के साथ गठबंधन पर ओवैसी ने कहा, “आप हमेशा ‘हाथ’ (कांग्रेस) और ‘साइकिल’ (सपा) की ही बात क्यों करते हैं, खासकर आज के दौर में? देखिए, जब हम 5जी से भी आगे बढ़ रहे हैं और अब इंटरनेट सैटेलाइट के जरिए आने वाला है, ऐसा हो ही रहा है, है ना? तो फिर आप भविष्य की ओर क्यों नहीं देखते?”
यूपी चुनावों पर एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा, “अब्दुल कब तक पंचर बनाता रहेगा? साइकिल पंचर हो गई, आपने ही उसे पंचर किया था, तो अब उसे पीछे छोड़ दीजिए. Maharashtra हो या उत्तर प्रदेश, हर जाति की अपनी Political हैसियत होती है, अपना Political नेतृत्व होता है, कम से कम Political नेतृत्व जैसा कुछ तो होता ही है. India में मुसलमान इकलौता ऐसा समुदाय है, जिसे 60 सालों से बस यही कहा गया है कि ‘वोट डालो और चुपचाप घर जाकर बैठ जाओ.’ हम कह रहे हैं कि अब हम यह खामोशी और बर्दाश्त नहीं करेंगे. हमें बैंड बाजा का पार्टी बना दिया. हम बैंड वाले नहीं, दूल्हा-दूल्हन बनेंगे.”
सोनिया गांधी की कितब ‘बिलोंगिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “मैं सोनिया गांधी का बहुत सम्मान करता हूं और आगे भी करता रहूंगा क्योंकि 2004 से 2012 तक मैं यूपीए में उनके साथ था. जब परमाणु समझौता (न्यूक्लियर डील) हो रहा था, तब हमने उनका समर्थन किया था. हालांकि, जब यूपीए Government सत्ता में थी, तो उन्होंने पोटा को खत्म करके यूएपीए कानून लागू किया. उस समय यूपीए में रहते हुए ही मैंने इसके खिलाफ वोट दिया था. मैंने यह कहते हुए इसके खिलाफ वोट दिया था कि इस कानून का इस्तेमाल मुसलमानों, आदिवासियों और बुद्धिजीवियों के खिलाफ किया जाएगा. मैंने उसमें आतंकवाद की परिभाषा को लेकर एक मुद्दा उठाया था. आज, उसी पहलू का हवाला देते हुए अदालत ने शरजील इमाम और उमर खालिद को जमानत नहीं दी है.”
–
ओपी/पीएम


