
भुवनेश्वर, 2 अक्टूबर . Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी ने Friday को कहा कि महात्मा गांधी और पूर्व Prime Minister लाल बहादुर शास्त्री का अतुलनीय त्याग, नैतिक मूल्य और देश के प्रति सेवा सभी भारतीयों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे.
Chief Minister माझी ने Friday को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर Odisha विधानसभा परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों नेताओं को श्रद्धांजलि देते हुए यह बात कही. Governor हरि बाबू कंभमपति, विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी और अन्य गणमान्य लोगों ने भी दोनों राष्ट्रीय नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस अवसर पर Chief Minister ने कहा कि महात्मा गांधी ने न केवल India को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि नैतिकता, सत्याग्रह और असहयोग जैसे महान विचारों के जरिए पूरी दुनिया को एक नई दिशा भी दिखाई.
Chief Minister ने कहा, ”गांधीजी का मुख्य सपना समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा करना, स्वच्छता बनाए रखना और स्वदेशी को अपनाना था. आज Prime Minister मोदी के नेतृत्व में महात्मा गांधी का यह सपना साकार हो रहा है.”
उन्होंने कहा कि आज देश में स्वच्छता एक जन आंदोलन बन चुकी है जबकि स्वदेशी का मंत्र ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में मजबूत आधार बन रहा है.
सीएम माझी ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की गई ‘अंत्योदय योजना’ के जरिए गरीब और वंचित लोगों को सशक्त बनाया जा रहा है.
उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री को शांति का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका सादा जीवन, उच्च विचार और ईमानदारी पूरे समाज के लिए एक बेहतरीन उदाहरण है.
उन्होंने कहा कि शास्त्री जी की देश के प्रति निस्वार्थ सेवा और उनके ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे ने हर भारतीय में नया उत्साह और ऊर्जा पैदा की थी.
Chief Minister माझी ने कहा, ”गांधीजी के सत्य और अहिंसा तथा शास्त्री जी की कर्तव्य के प्रति निष्ठा और देश सेवा को अपना आदर्श मानते हुए हम ‘समृद्ध Odisha’ और ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे.”
इस अवसर पर Odisha के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई. साथ ही गांधीजी की पसंदीदा भक्ति धुन ‘राम धुन’ भी प्रस्तुत की गई.
कार्यक्रम में उपChief Minister कनकवर्धन सिंह देव और प्रवती परिडा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी, कानून एवं आबकारी मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मुकेश महालिंग, विधायक और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
–
एएमटी/पीएम