मल्लिकार्जुन खड़गे को मीडिया में बयान देने का अधिकार भाजपा ने दिया: दिलीप घोष

न्यूटाउन, 12 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने राहुल गांधी, कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन, Prime Minister Narendra Modi और अमित शाह पर कांग्रेस की टिप्पणियों, यूट्यूबर ध्रुव राठी की टिप्पणियों समेत कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बयान दिया है कि Prime Minister और अमित शाह लोकतंत्र को खत्म करना चाह रहे हैं. इस बयान पर मंत्री दिलीप घोष कहते हैं, “मीडिया में वे जो भी बयान दे रहे हैं, उसका अधिकार उन्हें भाजपा ने ही दिया है. उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि उनके समय में क्या हुआ था. इमरजेंसी को 50 साल हो चुके हैं. कांग्रेस का एक लंबा इतिहास रहा है, जिसमें यह भी शामिल है कि कैसे उनके नेताओं ने संविधान, सिस्टम, न्यायपालिका और संवैधानिक पदों पर बैठे संस्थानों और लोगों का अपमान किया.”

कांग्रेस के जगह-जगह प्रस्तावित विरोध पर घोष ने कहा, “राहुल गांधी ने भी बहुत लंबा मार्च किया था, लेकिन देश में कुछ नहीं बदला. देश में सभी को विरोध-प्रदर्शन करने का अधिकार है.”

दिल्ली में इंडी गठबंधन के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन पर दिलीप घोष ने कहा, “वे President के बुलाने पर भी नहीं आएंगे. वे बात नहीं करेंगे, वे चर्चा में शामिल नहीं होंगे. अब वे Supreme Court को भी नहीं छोड़ेंगे और वहां भी विरोध प्रदर्शन करना चाहते हैं. यह डराने-धमकाने की कोशिश है, इस देश में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है.”

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आरोप लगाया है कि उनके साथ जोर जबरदस्ती की जा रही है और घर से बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है. राठी के इस बयान पर घोष ने कहा, “इसके पहले हुए आंदोलन में Governmentी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था, जनजीवन को प्रभावित किया था. इसलिए Government पहले से सतर्क है और सख्ती बरत रही है. ये बात लोगों को माननी पड़ेगा. देश में लोगों को शांतिपूर्वक आंदोलन करने का अधिकार है.

दिलीप घोष ने आरोप लगाया, “India में नेपाल और श्रीलंका जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश बहुत दिनों से हो रही है. इन देशों में तख्ता पलटने में सहयोग किया, वह India को भी अस्थिर करना चाह रहा है. इसको लेकर Government कानून बनाने जा रही है. India में लोकतांत्रिक व्यवस्था है. किसी को भी उपद्रव नहीं करने दिया जाएगा.”

–

ओपी/एएस

Leave a Comment