
Bengaluru, 11 अक्टूबर . कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र Government पर निशाना साधते हुए देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात होने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि Government विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए Police बल का इस्तेमाल कर रही है और युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हालिया विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में Policeकर्मियों की तैनाती और गिरफ्तारियों से Government की चिंता जाहिर होती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई की तुलना आपातकाल के दौर से करते हुए कहा कि उस समय भी ट्रेनें और उड़ानें नहीं रोकी गई थीं. उस दौर में बिना किसी ठोस आधार के लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाता था.
खड़गे ने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान वह शिक्षा मंत्री थे और देवराज उर्स कर्नाटक के Chief Minister थे. उस समय लोगों को बेवजह गिरफ्तार करने से बचा जाता था. उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा Government विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए लोगों की गिरफ्तारियां करवा रही है.
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान करीब 32 हजार Policeकर्मियों की तैनाती की गई थी. उन्होंने इसे Government की घबराहट का संकेत बताते हुए कहा कि Government युवाओं के प्रदर्शन से डर रही है. खड़गे ने आरोप लगाया कि Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश में ऐसे हालात बनाए जा रहे हैं, जिन्हें अघोषित आपातकाल कहा जा सकता है. कांग्रेस इन परिस्थितियों के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाती रहेगी.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि Monday को हम India के मुख्य न्यायाधीश से भी मिलने वाले हैं. इसके लिए उन्होंने और Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पत्र लिखा है. प्रतिनिधिमंडल ने शाम चार से पांच बजे के बीच मुलाकात का समय मांगा है.
उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस सीजीआई के सामने कोई मांग रखने के बजाय अपनी बात रखेगी और मौजूदा परिस्थितियों से उन्हें अवगत कराएगी. उन्होंने कहा कि न्यायपालिका के समक्ष अपनी चिंताएं व्यक्त करना और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए अनुरोध करना उनका उद्देश्य है.
खड़गे ने दोहराया कि कांग्रेस अपने अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी. हालांकि, केंद्र Government की ओर से इन आरोपों पर प्रतिक्रिया की जानकारी उपलब्ध नहीं है.
–
एसएके/पीएम