
Lucknow, 19 सितंबर . कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे ने Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव के आगामी रायबरेली दौरे, social media गतिविधियों और छात्र विंग के कार्यक्रम को लेकर कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. अखिलेश यादव के 24 तारीख को रायबरेली में राहुल लोधी से मिलने के सवाल पर पांडे ने कहा कि अखिलेश यादव एक Political दल के नेता हैं और लोकतंत्र में उन्हें तय करना है कि उन्हें कहां जाना है.
अखिलेश यादव की उस अपील पर, जिसमें उन्होंने जमीन के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भी कार्यकर्ताओं से जुड़ने और उनके बनाए वीडियो को आगे बढ़ाने की बात कही थी, मनोज पांडे ने आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party से जुड़े कुछ वीडियो में संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. राजनीति में पक्ष और विपक्ष का होना स्वाभाविक है और असहमति भी लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन Political विरोध मर्यादा के भीतर होना चाहिए. social media पर सपा समर्थकों की ओर से आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है. ऐसे मामलों पर Government और प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए.
उन्होंने Chief Minister योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए कहा कि किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की सामग्री को उचित नहीं माना जा सकता.
अखिलेश यादव के उस बयान पर भी मनोज पांडे ने प्रतिक्रिया दी, जिनमें उन्होंने भाजपा से नाराज लोगों को Samajwadi Party के साथ आने का आह्वान किया था. पांडे ने कहा कि ऐसे लोगों की संख्या को लेकर अभी वह कुछ नहीं कहना चाहते, लेकिन समय आने पर स्थिति स्पष्ट होगी. यदि भाजपा अपने संगठन में नए लोगों के लिए अवसर बढ़ाती है तो Samajwadi Party के साथ रहने वाले लोगों की संख्या को लेकर भी सवाल उठ सकते हैं. पांडे ने इसे लेकर सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता करती है.
मंत्री ने भाजपा और Government की नीतियों का बचाव करते हुए प्रदेश में एक्सप्रेसवे, रोजगार, कृषि उत्पादन और तकनीक के इस्तेमाल जैसे मुद्दों को गिनाया. उन्होंने कहा कि Government की प्राथमिकता जनहित के कार्यों पर बनी रहेगी. उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है और अपराध तथा माफिया के खिलाफ कार्रवाई की गई है.
अखिलेश यादव के उस आरोप पर भी मनोज पांडे ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने रायबरेली में छात्र-सभा के कार्यक्रम में कथित रुकावट के लिए भाजपा से जुड़े लोगों और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया था. पांडे ने कहा कि रायबरेली में एक दलित युवक के साथ कथित मारपीट की घटना दुखद है. कॉलेज परिसर में युवक के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया, जिसके दृश्य social media पर सामने आए. मंत्री ने इस घटना की निंदा करते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की बात कही.
–
पीएसके