ममता बनर्जी के लिए बंगाल की राजनीति में अब जगह नहीं बची, लोग लगा रहे ‘जय श्री राम’ के नारे : दिलीप घोष

खड़गपुर, 3 नवंबर . पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में मंत्री दिलीप घोष ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान के संदर्भ में राज्य की राजनीति, पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी और Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता लंबे समय से राज्य में ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने की आजादी और अनुकूल माहौल का इंतजार कर रही थी. आज लोग खुशी-खुशी यह नारा लगा रहे हैं और यह बदलाव जनता के कारण ही संभव हुआ है.
पश्चिम बंगाल Government के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि पिछली Government के कार्यकाल में ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने वाले लोगों को Police पकड़कर जेल में डाल देती थी. उन्हें दुर्व्यवहार का भी सामना करना पड़ता था लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं. लोग खुलकर भगवान की पूजा कर रहे हैं और धार्मिक नारे लगा रहे हैं. राज्य में आया यह परिवर्तन जनता की इच्छा और उसके फैसले का परिणाम है.
पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए दिलीप घोष ने कहा कि वह दो चुनावों में दो बार हार चुकी हैं. पिछली बार उनकी पार्टी चुनाव जीती थी और वह पिछले दरवाजे से Chief Minister बन गई थीं. हालांकि इस बार उनकी पार्टी पूरी तरह साफ हो गई है.
उन्होंने कहा कि बंगाल की राजनीति में अब ममता बनर्जी के लिए कोई जगह नहीं बची है. इसी वजह से वह दिल्ली में हंगामा कर रही हैं. जब अपने ही राज्य की जनता उन्हें स्वीकार नहीं कर रही है, तो वह दिल्ली में किस आधार पर राजनीति कर सकती हैं.
Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि वह विदेशी धन, विदेशी ताकतों और विदेशी इशारों पर देश में अशांति फैलाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि Government और Governmentी संस्थानों का विरोध करना तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि खराब करना राहुल गांधी की Political परंपरा बन गई है. राहुल गांधी इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.
वहीं, नशीले पदार्थों के बढ़ते इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि ड्रग्स की समस्या India ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है. आज की युवा पीढ़ी धीरे-धीरे इसकी चपेट में आ रही है. Government इस समस्या से निपटने के लिए विभिन्न उपाय कर रही है और लगातार स्थिति पर नजर रख रही है. उन्होंने आम जनता से भी सतर्क रहने और अगली पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए Government का सहयोग करने की अपील की.
–
एसएके/पीएम


