Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राजनीति,राष्ट्रीय

ममता की सरकार ने परंपराओं और संस्कृति को नुकसान पहुंचाया : सीएम सुवेंदु अधिकारी

ममता की Government ने परंपराओं और संस्कृति को नुकसान पहुंचाया : सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 12 नवंबर . पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने Thursday को ‘नास्तिक कम्युनिस्टों’ और ‘जमात-समर्थक तृणमूल कांग्रेस’ को Political रूप से अलग-थलग करने का अपना अभियान जारी रखने का संकल्प लिया. उन्होंने इन दोनों ताकतों पर राज्य में पारंपरिक हिंदू धार्मिक प्रथाओं और सांस्कृतिक परंपराओं को कमजोर करने का आरोप लगाया.

कोलकाता से सटे हावड़ा जिले में छठ पूजा की सामग्री बांटने के एक कार्यक्रम में बोलते हुए, Chief Minister अधिकारी ने आरोप लगाया कि कम्युनिस्ट और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की Governmentों ने हिंदू परंपराओं का अनादर किया है और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को कमजोर किया है.

उन्होंने आरोप लगाया, “कम्युनिस्टों ने पश्चिम बंगाल में 34 साल तक शासन किया. वे खुद को नास्तिक कहते थे और पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों का सम्मान नहीं करते थे. तृणमूल कांग्रेस की 15 साल की Government के दौरान भी राज्य की परंपराओं और संस्कृति को नुकसान पहुंचाया गया. पितृपक्ष के दौरान दुर्गा पूजा के पंडालों और मूर्तियों का उद्घाटन किया गया.”

Chief Minister ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रामनवमी के जुलूसों पर पथराव की घटनाओं का भी जिक्र किया और पिछली Governmentों पर पारंपरिक धार्मिक प्रथाओं की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया.

Chief Minister अधिकारी ने कहा, “आपका Chief Minister नास्तिक कम्युनिस्टों और जमात-समर्थक तृणमूल कांग्रेस को पश्चिम बंगाल की जनता से अलग-थलग करने का काम जारी रखेगा, ताकि ये दोनों ताकतें राज्य की धरती पर फिर कभी वापस न आ सकें.”

उन्होंने अपनी पूर्ववर्ती ममता बनर्जी पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी (तृणमूल कांग्रेस) की Government ने India के अन्य राज्यों से आकर पश्चिम बंगाल में बसने वाले लोगों के साथ भेदभाव किया, जबकि अवैध रूप से घुसे बांग्लादेशियों के साथ उनके करीबी संबंध रहे.

Chief Minister ने आरोप लगाया, “ममता बनर्जी के लिए, India के अन्य राज्यों से आकर लंबे समय से पश्चिम बंगाल में रह रहे लोग ‘बाहरी’ हैं, जबकि अवैध रूप से घुसे बांग्लादेशी उनके करीबी सहयोगी थे.”

उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछली तृणमूल कांग्रेस Government के सदस्यों ने पिछले 15 वर्षों में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अवैध रूप से विदेश भेजी है.

उन्होंने चेतावनी दी कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा.

Chief Minister ने यह भी वादा किया कि पिछली Government के दौरान तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने राज्य भर में जो Governmentी जमीनें अवैध रूप से कब्जाई थीं, उन्हें वापस लिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि ऐसी संपत्तियों पर किए गए अवैध निर्माणों को गिरा दिया जाएगा और वापस ली गई जमीन का इस्तेमाल आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आवास परियोजनाएं बनाने में किया जाएगा.

हाल ही के त्योहारों के मौसम, दुर्गा पूजा से लेकर काली पूजा तक, का जिक्र करते हुए Chief Minister अधिकारी ने कहा कि अलग-अलग भाषाई समुदायों के लोगों ने एक साथ मिलकर त्योहार मनाए. उन्होंने पिछली राज्य Government पर लोगों को भाषाई आधार पर बांटने का आरोप लगाया और दावा किया कि अब हालात में सुधार आया है.

उन्होंने पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम और रेजीनगर में हाल ही में हुए उपचुनावों के नतीजों का भी जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि ये नतीजे मुस्लिम मतदाताओं के Political नजरिए में आए बदलाव को दर्शाते हैं; उनके अनुसार, मुस्लिम मतदाता अब यह समझने लगे हैं कि भारतीय जनता पार्टी उनकी दुश्मन नहीं है.

–

एससीएच

Share