
Bhopal , 27 अगस्त . सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने Thursday को बीएसएनएल, Bhopal के चीफ इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और सुपरिटेंडिंग इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) को 75,000 रुपए की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया.
सीबीआई ने Thursday को यह मामला दर्ज किया. आरोप है कि बीएसएनएल, Bhopal में तैनात मुख्य इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और सुपरिटेंडिंग इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) ने जबलपुर की एक फर्म से, जो बीएसएनएल के ऑपरेशन और व्यापक रखरखाव (ओसीएम) और इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन से जुड़े काम करती थी, अपने और एक सह-आरोपी के लिए 2-2 लाख रुपए की अवैध रिश्वत की मांग की थी.
सीबीआई ने कहा कि यह रिश्वत फर्म के 14 अलग-अलग कामों के लंबित बिलों को प्रोसेस करने के लिए मांगी गई थी.
सीबीआई ने जाल बिछाया और Bhopal में बीएसएनएल के दोनों आरोपी अधिकारियों को उस समय रंगे हाथों पकड़ा, जब वे मांगी गई 2 लाख रुपए की रिश्वत के हिस्से के तौर पर 75,000 रुपए ले रहे थे.
सीबीआई ने बताया कि Bhopal , Lucknow और Kanpur में आरोपियों के घरों और ऑफिसों की तलाशी ली जा रही है.
एक अलग घटनाक्रम में, सीबीआई और सीआईएसएफ, रांची के क्षेत्रीय वेतन और लेखा कार्यालय के एक वरिष्ठ लेखा अधिकारी और दो सहायक लेखा अधिकारियों को एक सहकर्मी से 48,000 रुपए से अधिक की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने Thursday को यह जानकारी दी.
अधिकारी ने बताया कि इन तीनों ने अपनी यूनिट के सहकर्मियों के विभिन्न भत्ते के बिलों का भुगतान जारी करने के लिए एक constable से रिश्वत की मांग की थी.
सीबीआई के बयान में गिरफ्तार लोगों की पहचान वरिष्ठ लेखा अधिकारी संतोष कुमार महतो और सहायक लेखा अधिकारी सुनील कुमार और सुजीत कुमार सिंह के रूप में की गई है.
बयान में कहा गया है कि आरोपियों को Friday को सक्षम अदालत के सामने पेश किया जाएगा.
सीबीआई ने Wednesday को इन तीन आरोपी Governmentी कर्मचारियों के खिलाफ यह मामला दर्ज किया था.
–
एससीएच