
Bhopal , 11 सितंबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि राज्य में हर साल 1 लाख नई नौकरियां दी जाएंगी. भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार देने के लिए हमारी Government प्रतिबद्ध है. इसी कड़ी में हमने 85 हजार से अधिक शासकीय सेवाओं में नौकरी दी गई है, हर वर्ष हम लगभग एक लाख नई नौकरियां प्रदान करेंगे. वहीं, लगभग ढाई लाख पदों पर पदोन्नतियां होंगी, इनमें से लगभग एक लाख पदों पर पदोन्नतियां हुई हैं.
राज्य में बढ़ते निवेश की चर्चा करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि Madhya Pradesh दुनियाभर से सबसे तेज निवेश लाने की दिशा में देश का अग्रणी राज्य बना है. पिछले वर्ष Bhopal में सफल जीआईएस समिट के बाद अगले वर्ष पुनः Bhopal में समिट आयोजित होगी. राज्य की बदलती तस्वीर का जिक्र करते हुए Chief Minister ने कहा कि Madhya Pradesh में कांग्रेस के कार्यकाल में एक भी एयरपोर्ट नहीं शुरू हुआ. Prime Minister मोदी के मार्गदर्शन में Madhya Pradesh में 5 से बढ़कर 8 एयरपोर्ट हो गए.
उन्होंने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India की बढ़ती ताकत का जिक्र करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर व्यापार को बाधित करने के प्रयासों के बावजूद India ने अपने हितों को सर्वोपरि रखते हुए मजबूती से कदम बढ़ाए हैं. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India का वैश्विक प्रभाव लगातार बढ़ा है. जब Narendra Modi Gujarat के Chief Minister थे, तब अमेरिका ने उन्हें वीजा देने से इनकार किया था. आज वही India वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है. Gujarat को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का उनका विजन इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है. उस समय रिफाइनरी को लेकर भी सवाल उठाए गए थे, लेकिन आज वही दूरदर्शिता देश के हित में साबित हो रही है.
सीएम मोहन यादव ने Prime Minister Narendra Modi के Political सफर की चर्चा करते हुए कहा कि 7 अक्टूबर 2001 से 22 मई 2014 तक Narendra Modi ने Gujarat के Chief Minister के रूप में विकास और सुशासन की ऐसी नींव रखी, जिसने Gujarat की तस्वीर और तकदीर बदल दी. आज उसी जनविश्वास के बल पर Gujarat में भाजपा सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली पार्टी बनी है. Narendra Modi के नेतृत्व में Gujarat से शुरू हुई विकास की यह यात्रा आज पूरे देश को दिशा दे रही है. उनके नेतृत्व में भाजपा ने न केवल जनसेवा का नया अध्याय लिखा, बल्कि विश्व की सबसे बड़ी Political पार्टी के रूप में अपनी पहचान बनाई.
उन्होंने आगे कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India ने विकास की नई गति हासिल की है. अटल बिहारी वाजपेयी के नदी जोड़ो अभियान के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए केन-बेतवा और कालीसिंध-चंबल जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की सौगात Madhya Pradesh को मिली है. कोविड काल में भी Prime Minister ने ‘जियो और जीने दो’ के सिद्धांत पर चलते हुए 40 से अधिक देशों को निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराकर मानवता की सेवा की. वैश्विक स्तर पर India को मिले 35 से अधिक सम्मान Prime Minister के नेतृत्व में देश के बढ़ते प्रभाव और प्रतिष्ठा का प्रमाण हैं.
–
एसएनपी/डीकेपी