
Bhopal , 16 सितंबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के कल्याण तथा सशक्तिकरण के लिए 10 दिवसीय आंगन मिलन कार्यक्रम होगा.
सीएम मोहन यादव ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक 10 दिवसीय आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के कल्याण एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है.
उन्होंने आगे कहा कि Prime Minister मोदी ने सदैव नारी शक्ति को प्राथमिकता देते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की हैं. Madhya Pradesh Government भी महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है.
Lok Sabha और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण दिए जाने वाले नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र करते हुए Chief Minister यादव ने कहा कि विपक्षी दलों ने विरोध किया, लेकिन कब तक एक दिन महिलाओं को अपना हक जरूर मिलेगा.
Chief Minister ने कहा कि सेवा और संकल्प की भावना के साथ हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश की माता-बहनों को अधिक अवसर और सम्मान मिले. सशक्त नारी, सशक्त परिवार और सशक्त मध्यप्रदेश के संकल्प के साथ हमारी Government प्रतिबद्धता से आगे बढ़ रही है.
–
एसएनपी/डीकेपी