मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की होगी निगरानी: राजेंद्र शुक्ल

Bhopal , 1 सितंबर . Madhya Pradesh में Governmentी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयास लगातार जारी है और यही कारण है कि राज्य के उपChief Minister राजेंद्र शुक्ल ने अस्पतालों में चिकित्सकों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं.

उप Chief Minister राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में Tuesday को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों की समीक्षा की. उन्होंने विभागीय व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए.

उन्होंने निर्देश दिए कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक निर्धारित समय पर उपस्थित रहें, इसे सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निगरानी व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से लागू की जाएं. चिकित्सकों की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली की नियमित निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उप Chief Minister शुक्ल ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए. बैठक में विभाग में अन्य रिक्त पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई.

उप Chief Minister ने आवश्यकतानुसार भर्ती प्रक्रिया को गति देने और मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. बैठक में प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सुखवीर सिंह, आयुक्त धनराजू एस उपस्थित रहे.

दरअसल, राज्य के कई इलाकों से इस तरह की शिकायतें आती रहती हैं कि Governmentी अस्पतालों में चिकित्सा समय पर नहीं पहुंचते, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. अभी हाल ही में बालाघाट में बीमारी फैली और बच्चों की मौत हुई. इसी तरह के मामले सतना में भी सामने आए, जिसने Governmentी स्वास्थ्य सेवाओं की कमजोरी को सामने ला दिया. Government स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के प्रयास कर रही है. उसी क्रम में चिकित्सकों पर निगरानी रखे जाने की तैयारी है.

एसएनपी/डीकेपी

Leave a Comment