मध्य प्रदेश: भोपाल के गांव में महिला और दो बच्चों की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत

Bhopal , 22 नवंबर . Madhya Pradesh की राजधानी Bhopal के बाहरी इलाके में घरेलू विवाद के बाद कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन करने से 37 वर्षीय महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई. Police ने Sunday को इसकी जानकारी दी.
घटना Saturday को Bhopal के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के अरवलिया गांव में हुई. मृतकों की पहचान रुकसाना (37), उनकी बेटी रुकईया (12) और बेटे फैजल (8) के रूप में हुई है. तीनों ने Saturday रात अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.
Bhopal ग्रामीण के Police अधीक्षक (एसपी) पंकज पांडेय के अनुसार, घटना से पहले रुकसाना का अपनी देवरानी के साथ घरेलू सामान को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद घर लौटने पर पति के साथ भी उनकी कहासुनी हुई.
एसपी पंकज पांडेय ने बताया कि रुकसाना Saturday सुबह अपनी देवरानी के घर कुछ घरेलू सामान मांगने गई थीं. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. घर लौटने के बाद इसी मुद्दे पर पति के साथ भी उनकी तीखी बहस हुई.
Police के मुताबिक, रुकसाना के पति फईम खान गांव में पंचर बनाने की दुकान चलाते हैं. उनके छोटे भाई का परिवार उनके घर के पास ही रहता है. विवाद के बाद फईम अपनी दुकान पर चले गए. इसके बाद रुकसाना बच्चों के स्कूल पहुंचीं और निर्धारित छुट्टी से पहले ही उन्हें घर ले आईं.
एसपी के अनुसार, घर पहुंचने के बाद महिला ने कथित तौर पर घर के दोनों दरवाजे अंदर से बंद कर लिए और जहरीले पदार्थ का सेवन किया. आरोप है कि उन्होंने बच्चों को भी जहरीला पदार्थ खिलाया.
Saturday शाम तीनों की हालत बिगड़ने पर परिजन घबरा गए. पड़ोसियों की मदद से उन्हें गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान Saturday रात तीनों की मौत हो गई.
Police ने बताया कि Sunday को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. मामले की जांच जारी है और घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए Police विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है.
–
डीएससी


