
दमोह 19 सितंबर Madhya Pradesh के दमोह जिले में एक महिला और तीन बच्चों की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई. हत्या का शक महिला के पति और बच्चों के पिता पर है.
मिली जानकारी के अनुसार हटा विधानसभा क्षेत्र के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में Saturday की सुबह दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई. यहां खेमा पटेल नाम की महिला और उसके तीन मासूम बच्चों की धारदार हथियार कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई . घटना के बाद से खेमा पटेल का पति द्वारका पटेल फरार है और इसीलिए आशंका जताई जा रही है कि महिला और तीन बच्चों की हत्या द्वारका ने ही की है.
जानकारी के अनुसार महिला के अलावा जिन तीन बच्चों की हत्या की गई है, उनकी उम्र एक से सात साल है और इनमें से दो लड़के और एक लड़की है. आशंका इस बात की जताई जा रही है कि इस हत्याकांड को उस वक्त अंजाम दिया गया जब चारों सो रहे थे . सभी के शव खून से लथपथ मिले हैं.
कबीरपुर में चार लोगों की हत्याकांड की वारदात सामने आने के बाद गांव वालों ने सूचना Police को दी. Police अधिकारियों के साथ Police बल मौके पर पहुंच गया है और जांच में जुट गया है. Police मृतकों के परिजनों से पूछताछ करने के साथ महिला के पति द्वारका पटेल की तलाश कर रही है.
सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है. गांव के लोग और परिजन यह स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं की हत्या की वजह आखिर क्या है. आशंका इस बात की जताई जा रही है कि द्वारका ने इस हत्याकांड को चरित्र शक के चलते अंजाम दिया. घटना के बाद से गांव के लोगों ने द्वारका को देखा भी नहीं है और Police द्वारका की आसपास के जंगल में तलाश कर रही है.
–
एसएनपी/एएस