मध्य प्रदेश: खजुराहो पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर विकास कार्यों की जानकारी ली

खजुराहो, 7 नवंबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव Saturday देर शाम ट्रांजिट विजिट पर खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया.
Chief Minister के स्वागत के लिए विधायक अरविंद पटेरिया, ललिता यादव, राजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह तथा चंद्रभान सिंह गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.
प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर मृणाल मीना, Police अधीक्षक रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नमः शिवाय अरजरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
इस अवसर पर Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी ली और उनसे संबंधित विषयों पर चर्चा भी की.
Chief Minister के आगमन को लेकर खजुराहो एयरपोर्ट पर उत्साह का माहौल रहा. जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत कर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी संक्षिप्त चर्चा की.
इससे पहले, राजधानी में Chief Minister निवास पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह की मौके पर Chief Minister यादव ने राज्य में आ रहे बदलाव और चल रहे विकास कार्यों की चर्चा की. उन्होंने कहा कि उज्जैन की आर्थिक स्थिति में बाबा महाकाल के महलोक बनने के बाद बड़ा बदलाव आया है.
सीएम कहा कि बाबा महाकाल के महालोक के उद्घाटन के बाद उज्जैन की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है. इसी तरह से ओंकारेश्वर कॉरिडोर, चित्रकूट और ओरछा में रामराजा Government के मंदिर का भी हम कायाकल्प कर रहे हैं.
देश की बदलती तस्वीर का जिक्र करते हुए Chief Minister यादव ने कहा कि आज India विश्व पटल पर अपनी पहचान स्थापित कर रहा है. इसी दिशा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत प्रदेश के सभी 55 जिलों में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज स्थापित किए गए हैं.
–
एएसएच/डीकेपी


