मध्य प्रदेश को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का भाजपा का संकल्प: हेमंत खंडेलवाल

ओरछा, 31 अगस्त ( ) . भारतीय जनता पार्टी की Madhya Pradesh इकाई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि राज्य को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के संकल्प के साथ कार्यकर्ता पूरी शक्ति से जुटेंगे. धार्मिक नगरी ओरछा में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक के समापन मौके पर संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति में संकल्प लिया है कि भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करते हुए सेवा, सुशासन, सामाजिक समरसता और विकास के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा.

उन्होंने आगे कहा कि Madhya Pradesh को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के संकल्प के साथ कार्यकर्ता पूरी शक्ति से जुटेंगे. हम यहां नई दिशा और नए संकल्प लेने के लिए आए थे और अब उन पर लगातार आगे बढ़ेंगे. प्रदेश कार्यसमिति में भाजपा संगठन और हमारी विचारधारा को ज्यादा मजबूत करने को लेकर भी चर्चा हुई. भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में हर वर्ग और हर क्षेत्र को लेकर विचार-मंथन हुआ. इस दौरान युवा, महिलाएं, किसान, आदिवासी, अजा-अजजा वर्गों को लेकर चर्चा हुई एवं प्रदेश में उद्योग, रोजगार सहित अन्य मुद्दों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि बैठक में सेवा, सुशासन , सामाजिक समरसता के साथ ही मध्यप्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए निर्णय लिए गए. इस दौरान Political प्रस्ताव भी पारित किया गया. बैठक में संगठन को और ज्यादा मजबूत करने, Government की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा विकसित India और विकसित Madhya Pradesh के संकल्प को साकार करने पर व्यापक मंथन हुआ.

उन्होंने बताया कि बैठक में ‘समरसता का संकल्प’ और ‘विकसित India 2047’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ. भाजपा का मूल आधार सेवा, संगठन और सामाजिक समरसता है. संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे ‘समरसता संकल्प अभियान’ के माध्यम से समाज में समानता, भाईचारे और समरसता का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया गया.

खंडेलवाल ने बताया कि बैठक में Prime Minister Narendra Modi के 25 वर्षों के लोकसेवा कार्यकाल का अभिनंदन करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके सेवा, सुशासन, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया. इसके लिए 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक अभियान भी चलाया जाएगा और इस दौरान विभिन्न सेवा के कार्य किए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि बैठक में Chief Minister मोहन यादव ने भाजपा Government के कार्यकाल सहित उनके नेतृत्व के ढाई वर्षों का भी लेखा-जोखा सामने रखा. इस दौरान उन्होंने प्रदेश Government की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है. इस दौरान किसानों की आय, सिंचाई, बिजली और कृषि उत्पादन बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. आने वाला वर्ष महिलाओं के लिए समर्पित रहेगा.

उन्होंने लाड़ली बहना योजना, किसान कल्याण, शिक्षा, मेडिकल कॉलेज, रोजगार, औद्योगिक विकास, जल संरक्षण, सड़क, पर्यटन और अधोसंरचना के क्षेत्र में Government द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी.

एसएनपी/डीकेपी

Leave a Comment