
Bhopal , 27 अगस्त . चीनी के बढ़ते दाम और उसको लेकर Madhya Pradesh के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा दिए गए बयान पर राज्य की सियासत गरमा गई हैl दरअसल, मंत्री विजयवर्गीय ने Wednesday को शक्कर के बढ़ते दाम को लेकर कहा था कि वर्तमान दौर में 90 प्रतिशत लोग आजकल मीठा खाना पसंद नहीं करते l मैं तो कहता हूं कि शक्कर खूब महंगी हो जाए, लेकिन बच्चों के लिए नियंत्रित कीमत पर मिलनी चाहिएl
मंत्री विजयवर्गीय के इस बयान के बाद विपक्षी दल हमलावर हैl कांग्रेस के राज्य के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक का कहना है कि शक्कर ही नहीं उपभोक्ता की हर सामग्री महंगी हो गई है, तो क्या लोगों को खाना बंद करना देना चाहिएl इंदौर में लोगों के घरों तक गटर का पानी पहुंच रहा हैl
उन्होंने विजयवर्गीय से सवाल किया है, क्या लोगों को जिंदा भी रहना चाहिए या नहींl मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री होने के नाते कैलाश विजयवर्गीय Government के प्रवक्ता भी हैंl इस नाते इसे व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं, बल्कि भाजपा की मोहन यादव Government का आधिकारिक बयान समझा जाना चाहिएl वैसे भी Chief Minister या भाजपा के किसी नेता ने कैलाश विजयवर्गीय के बयान का खंडन भी नहीं किया हैl
माकपा नेता ने कहा कि हमेशा धर्म और बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं की आड़ में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण कर Political रोटियां सेंकने वाली भाजपा का चेहरा बेनकाब हो गया हैl जसविंदर सिंह ने कहा कि राखी के त्योहार को तो धर्म से ऊपर उठ कर हर व्यक्ति और परिवार मनाता हैl ऐसे में शक्कर की कीमतों में उछाल से कालाबाजारियों, सटोरियों के मुनाफे के लिये भाजपा ने जनता के इस स्नेही त्योहार की मिठास को तो पहले ही फीका कर दिया थाl अब भाजपा मंत्री का बयान जले पर नमक छिड़कने से भी बढ़ कर हैl
–
एसएनपी/डीएससी