Skip to content
Monday, 30 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,अपराध,राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के बैतूल में कथित धर्मांतरण के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

Madhya Pradesh के बैतूल में कथित धर्मांतरण के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

बैतूल, 29 नवंबर . Police ने Sunday को Madhya Pradesh के बैतूल शहर के हमलापुर इलाके से दो भाइयों को धर्मांतरण के आरोपों में गिरफ्तार किया.

Police के अनुसार, एक घर के अंदर प्रार्थना सभा चल रही थी और घर अंदर से बंद था. आरोप है कि वहां मौजूद लोगों को अपना धर्म बदलने के लिए उकसाया जा रहा था.

बैतूल के Police अधीक्षक (एसपी) अमित सक्सेना ने को बताया कि Sunday सुबह सूचना मिली थी कि गंज थाना क्षेत्र के हमलापुर इलाके में एक घर के अंदर धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधि चल रही है. गंज Police ने तुरंत उस जगह पर छापा मारा.

बैतूल के एसपी ने बताया कि मौके पर दो आरोपी लोगों को गुमराह करके और उन्हें प्रलोभन देकर धर्म बदलने के लिए प्रभावित कर रहे थे.

इन भाइयों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 और Madhya Pradesh धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 2021 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

दोनों हिरासत में हैं और मामले की जांच चल रही है.

आरोप है कि हिंदू समुदाय के लगभग बीस लोग वहां इकट्ठा हुए थे और उन्हें दूसरा धर्म अपनाने के लिए बहलाया-फुसलाया जा रहा था.

Police अधिकारियों के अनुसार, शिकायत में कहा गया है कि एक प्रार्थना सभा के नाम पर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा था.

जब स्थानीय निवासियों और हिंदू संगठनों को इस बात की जानकारी मिली, तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया.

एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, गंज Police थाने के Policeकर्मियों के साथ उस घर पर पहुंचे.

Police ने घर से एक धार्मिक किताब, मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किया है. इनकी जांच की जा रही है.

ऑनलाइन आयोजित प्रार्थना सभाओं और उन लोगों के बारे में भी सवाल उठाए गए हैं जो उस कमरे में मौजूद नहीं थे.

आरोप है कि कुछ लोग मोबाइल फोन के जरिए इस सभा में शामिल हुए थे.

Police इस बात की जांच कर रही है कि क्या इसमें कोई बाहरी नेटवर्क या बाहर से आया पैसा शामिल था.

हिंदू संगठन ने कथित धर्मांतरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है.

–

एमएस/

Share