Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
मनोरंजन,राष्ट्रीय

मद्रास हाई कोर्ट ने रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की गैरकानूनी रिलीज पर रोक लगाई

मद्रास हाई कोर्ट ने रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की गैरकानूनी रिलीज पर रोक लगाई

New Delhi, 13 अक्टूबर . मद्रास हाई कोर्ट ने Actor रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की गैर-कानूनी रिलीज पर रोक लगा दी है. यह फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है.

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी और रजनीकांत, विजय सेतुपति, एस.जे. सूर्या व अन्य कलाकारों से सजी यह फिल्म 15 अक्टूबर को दुनिया भर में रिलीज होने जा रही है.

इस संबंध में, प्रोडक्शन कंपनी ने मद्रास हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर वेबसाइटों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ‘जेलर 2’ की अनधिकृत रिलीज पर रोक लगाने की मांग की. अपनी याचिका में कंपनी ने कहा कि उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है क्योंकि फिल्म रिलीज होने के 30 मिनट के भीतर ही वेबसाइटों पर गैर-कानूनी रूप से अपलोड कर दी जाती है.

मामले की सुनवाई के बाद, जस्टिस पीबी. बालाजी ने ‘जेलर 2’ की गैर-कानूनी रिलीज पर रोक लगाने का आदेश दिया.

इससे पहले फिल्म को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म हिंदी में रिलीज नहीं होगी. 12 अक्टूबर को रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर निर्माताओं ने हिंदी रिलीज को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया.

फिल्म के पब्लिसिस्ट ने निर्माताओं की ओर से एक बयान जारी कर उन खबरों का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि फिल्म हिंदी में रिलीज नहीं होगी. बयान में कहा गया कि हाल की मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि ‘जेलर 2’ हिंदी में रिलीज नहीं होगी. हम आधिकारिक तौर पर स्पष्ट करना चाहते हैं कि फिल्म का हिंदी संस्करण 15 अक्टूबर को अन्य भाषाओं के साथ निर्धारित योजना के अनुसार सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

निर्माताओं ने आगे कहा कि फिल्म को उत्तर India में पेन मरुधर एंटरटेनमेंट द्वारा वितरित किया जाएगा. हिंदी में थिएटर रिलीज के निर्धारित कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हम सभी मीडिया संस्थानों और प्लेटफॉर्म से अनुरोध करते हैं कि वे इस स्पष्टीकरण पर ध्यान दें और फिल्म की रिलीज को लेकर किसी भी अपुष्ट जानकारी का प्रसार न करें. मीडिया के निरंतर सहयोग और समर्थन के लिए हम आभारी हैं.

‘जेलर 2’ साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है. इस फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन की भूमिका में नजर आएंगे, जो धमकियों से जुड़े एक नए खतरनाक संघर्ष में उलझ जाते हैं.

–

डीकेएम/एबीएम

Share