
इंफाल, 13 सितंबर . मणिपुर के Chief Minister युमनाम खेमचंद सिंह ने Sunday को कहा कि राज्य Government का गठन ऐसे समय में हुआ था जब मणिपुर गंभीर जातीय संकट से गुजर रहा था और राज्य में शांति एवं सामान्य स्थिति बहाल करना Government की सबसे बड़ी जिम्मेदारियों में से एक है.
तीसरी सिंगजामेई विधानसभा क्षेत्र विधायक ट्रॉफी राज्य स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता 2026 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए Chief Minister ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में शांति स्थापित करना किसी फटे हुए कपड़े में सुई पिरोने जैसा कठिन कार्य है. इसके लिए धैर्य, सावधानी और लगातार प्रयासों की आवश्यकता है.
उन्होंने कहा, “हम सभी मणिपुरी हैं. राज्य में 36 समुदाय रहते हैं और हमें कभी भी एक-दूसरे से अलग नहीं होना चाहिए.” Chief Minister ने सभी समुदायों के बीच एकता, आपसी विश्वास और सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया.
Chief Minister ने बताया कि तीन साल से अधिक समय तक बाधित रहने के बाद इंफाल को असम के गुवाहाटी और नागालैंड के दीमापुर से जोड़ने वाली सड़क परिवहन व्यवस्था को फिर से शुरू करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है. उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने विभिन्न नागरिक समाज संगठनों (सीएसओ) और अन्य हितधारकों के साथ कई दौर की बातचीत और चर्चा की.
उन्होंने कहा कि आपसी समझ और निरंतर संवाद की भावना के कारण ही सड़क संपर्क को बहाल करने में सफलता मिली है. Chief Minister के अनुसार, सड़क परिवहन की बहाली केवल यातायात सुविधा का मामला नहीं है, बल्कि यह मणिपुर में शांति और सामान्य स्थिति की वापसी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है.
कार्यक्रम में सर्विस रिक्रिएशन एंड ऑर्गेनाइजेशन ऑफ यूथ्स के उपाध्यक्ष थो. कांतो सिंह, इंफाल नगर निगम (आईएमसी) के महापौर एल. लोकेश्वर सिंह, आईएमसी पार्षद थो. बंकिमचंद्र और थो. एलिजा देवी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे.
कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं, जिसके बाद Chief Minister ने आधिकारिक रूप से शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया.
इस अवसर पर कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री खुरैजाम लोकेन सिंह, विधायक रामेश्वर मेइती और हेकाम डिंगो सहित कई अधिकारी, खिलाड़ी, उनके परिजन और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे.
कार्यक्रम के दौरान लैतोंजाम रणबीर सिंह को भारतीय आर्म रेसलिंग महासंघ द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिए जाने पर विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया.
–
एएमटी/डीकेपी