Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
स्वास्थ्य/चिकित्सा,अपराध,राष्ट्रीय

मणिपुर जहरीली शराब कांड में मृतकों की संख्या 13 पहुंची, 300 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती

मणिपुर जहरीली शराब कांड में मृतकों की संख्या 13 पहुंची, 300 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती

इंफाल, 21 नवंबर . मणिपुर के चंदेल जिले में जहरीली शराब त्रासदी में दो और लोगों की मौत के साथ Saturday को मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है. 18 नवंबर से अब तक लगभग 300 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रभावित लोग मुख्य रूप से पहाड़ी चंदेल जिले के नुंगपान गांव, चकपिकरोंग गांव और आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं. उन्हें इंफाल के विभिन्न चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है, जिनमें Governmentी जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जेएनआईएमएस) और रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरआईएमएस) के साथ-साथ दो निजी अस्पताल भी शामिल हैं.

Police के एक अधिकारी ने बताया कि 50 वर्षीय ह्रांगबुंग बेरुवंग अनल की 18 नवंबर की रात नुंगपान गांव स्थित उनके घर पर सबसे पहले मौत हुई थी. इसके बाद, Thursday और Friday को चंदेल जिले के अलग-अलग गांवों में 12 और लोगों की जान चली गई. बताया जा रहा है कि इन लोगों की मौत अस्पताल ले जाते समय या स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में हुई.

चंदेल जिला प्रशासन ने जन स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सात बिंदुओं वाली एक एडवाइजरी जारी की है. इसमें लोगों से अपील की गई है कि वे अगली सूचना तक स्थानीय स्तर पर बनी शराब या संदिग्ध मूल वाले मादक पेय पदार्थों का सेवन न करें, खासकर प्रभावित इलाकों में संदिग्ध स्रोतों से मिलने वाली शराब से दूर रहें.

एडवाइजरी में लोगों को उन लक्षणों को नजरअंदाज न करने की चेतावनी भी दी गई है, जो शराब पीने के बाद गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकते हैं. एडवाइजरी में कहा गया है, “अगर कोई व्यक्ति शराब पीने के बाद उल्टी, पेट दर्द, सिरदर्द, चक्कर आना, धुंधला दिखना, सांस लेने में कठिनाई या कोई अन्य असामान्य लक्षण महसूस करता है, तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.”

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस त्रासदी के असली कारणों का पता लगाने के लिए चिकित्सा और वैज्ञानिक जांच की जा रही है, ताकि मौतों और बीमारियों की सटीक वजह सामने आ सके. चंदेल जिले के Police अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने डिप्टी कमिश्नर मामोनी डोले को सौंपी गई एक रिपोर्ट में बताया है कि पीड़ितों ने जो मिलावटी शराब पी थी, उसे पड़ोसी काकचिंग जिले के सुग्नू से खरीदा गया था.

पहाड़ी चंदेल जिले की सीमा म्यांमार से लगती है, जहां कोई बाड़ नहीं है. सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिहाज से यह इलाका काफी संवेदनशील है. Chief Minister युमनाम खेमचंद सिंह ने Friday शाम अस्पतालों का दौरा किया. उन्होंने मिलावटी शराब पीने से बीमार हुए लोगों का हाल-चाल जाना और इस घटना की जांच के आदेश दिए.

इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए Chief Minister ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए गहन जांच करें.

खेमचंद सिंह ने यह भी भरोसा दिलाया कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

अस्पताल के दौरे पर Chief Minister ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन से बातचीत की और मरीजों को दिए जा रहे इलाज का जायजा लिया. उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य Government अस्पतालों में इलाज करा रहे लोगों को हरसंभव मदद देगी और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

Chief Minister ने यह भी बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए, चंदेल जिले में डॉक्टरों की एक टीम भेजी गई है. इस टीम में जनरल मेडिसिन के विशेषज्ञ शामिल हैं और वे अपने साथ जरूरी दवाइयां भी ले गए हैं, ताकि प्रभावित लोगों को चिकित्सा सहायता दी जा सके.

–

एएसएच/वीसी

Share