
उलानबटार, 12 अक्टूबर . मंगोलिया के President उखनागीन खुरेलसुख ने Monday को डोर्नोगोबी प्रांत के अल्तानशिरी सोम में निर्माण स्थल का दौरा किया और इस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए India की ओर से मिल रही निरंतर मदद के लिए Prime Minister Narendra Modi का आभार जताया.
उलानबटार में भारतीय दूतावास के अनुसार, खुरेलसुख ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस प्रोजेक्ट की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया. उम्मीद पूरी है कि इस प्रोजेक्ट से मंगोलिया अपना खुद का रिफाइंड ईंधन तैयार कर सकेगा.
दौरे के दौरान, उन्होंने निर्माण कार्य में लगे इंजीनियरों और कर्मचारियों से बातचीत की और प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में मंगोलिया में India के राजदूत अतुल मल्हारी गोत्सुरवे की भूमिका की सराहना की.
भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पोस्ट में बताया, “यू. खुरेलसुख ने प्रोजेक्ट की प्रगति पर खुशी जताई और कहा कि यह एक रणनीतिक प्रोजेक्ट है, जिससे मंगोलिया को अपना खुद का रिफाइंड ईंधन मिल सकेगा. उन्होंने प्रोजेक्ट के लिए निर्बाध मदद के लिए India के Prime Minister Narendra Modi का धन्यवाद किया. India और मंगोलिया को ‘आध्यात्मिक भाई-बहन’ बताते हुए, उन्होंने इस मेगा प्रोजेक्ट को हकीकत का रूप देने के लिए भारतीय और मंगोलियाई कर्मचारियों का धन्यवाद किया.”
दूतावास ने आगे कहा, “दौरे के दौरान उन्होंने साइट पर कर्मचारियों और इंजीनियरों से बातचीत की. उन्होंने प्रोजेक्ट की लगातार प्रगति में India के राजदूत की भूमिका की सराहना की. इस मौके पर President, राजदूत और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने निर्माण स्थल पर एक पेड़ भी लगाया.”
खुरेलसुख के साथ India के राजदूत गोत्सुरवे; मंगोलिया के उद्योग और खनिज संसाधन मंत्री जी. डमदिन्याम, सड़क और परिवहन मंत्री बी. डेलगरसैखान और वित्त मंत्री जेड. मेंडसैखान; मंगोल रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक डी. अल्तानसेत्सेग; डोर्नोगोबी प्रांत के गवर्नर ओ. बटजार्गल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.
2015 में Prime Minister मोदी की मंगोलिया यात्रा के दौरान, इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 1 अरब अमेरिकी डॉलर की ‘लाइन ऑफ क्रेडिट’ (एलओसी) को मंजूरी दी गई थी. मंगोलिया Government ने इस राशि का इस्तेमाल डोरनोगोबी प्रांत में अपनी पहली ऑयल रिफाइनरी स्थापित करने का फैसला किया, जिसकी क्षमता 1.5 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (एमएमटीपीए) होगी.
इससे पहले अगस्त में, मंगोलिया के Prime Minister एन. उचरल ने डोरनोगोबी प्रांत में ऑयल रिफाइनरी प्रोजेक्ट साइट का दौरा किया था और इस अहम प्रोजेक्ट के निर्माण में मदद के लिए India Government का आभार जताया था.
–
केआर/